लखनऊ विधान परिषद्: 8 विधायकों के नाम मतदाता सूची से मिले नही

लखनऊ विधान परिषद की मतदाता सूची में केवल तीन विधायक के नाम शामिल हुए, जबकि आठ विधायक और दो सांसदों के नाम गायब रहे।

लखनऊ विधान परिषद के विधायक और सांसदों के नाम मतदाता सूची में अनुपस्थित रहे। विशेष रूप से, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' सहित 6 विधायक और दो सांसदों के नाम गायब थे। परिवार के सदस्यों ने भी मतपत्र भरने की अपेक्षा की थी, लेकिन उनकी सूची में शामिल न होने पर विवाद खड़ा हुआ।

By : Manu Raj
लखनऊ विधान परिषद की मतदाता सूची में केवल तीन विधायक के नाम शामिल हुए, जबकि आठ विधायक और दो सांसदों के नाम गायब रहे।

विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में प्रत्याशियों के पते से शुरू हुई पड़ताल जनपद के माननीयों तक पहुंची तो तस्वीर चौंकाने वाली मिली। आठ विधायकों और दो सांसदों में केवल तीन विधायकों के ही नाम मतदाता सूची में मिले। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ (इनके सहोदर अनुज धीरेन्द्र प्रताप सेनानी भी), शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी और सदर विधायक नितिन अग्रवाल ही इस सूची में मतदाता हैं। बाकी जनप्रतिनिधियों से बातचीत में भी उनके नाम सूची में नहीं होने की पुष्टि हुई। 

प्रथम नागरिक प्रेमावती ही सूचीबद्ध नहीं

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, उनके पति भाजपा अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष पीके वर्मा और उनके पुत्रों इंजीनियर धीरज और डॉक्टर धीरज के नाम भी मतदाता सूची में नहीं दिख रहे। इस बाबत धीरज से बात हुई तो उन्होंने बताया, उन्होंने अपेक्षित संख्या में फॉर्म भरवा कर जमा करा दिए थे। बोले, अहिरोरी से देखते हैं और होने पर सूचना देते हैं।