वाराणसी नर्सिंग कॉलेज में छात्रा की मौत
LIVE

वाराणसी के नर्सिंग कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म की आशंका

वाराणसी के एक नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा का लहूलुहान शव मिला। शव की स्थिति से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।

By : Manu Raj

वाराणसी में सारनाथ थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा की बुधवार की सुबह मौत हो गई। उसका लहूलुहान शव नर्सिंग कॉलेज के बॉयज हॉस्टल की सीढि़यों पर मिला है। प्राइवेट पार्ट के आसपास भी खून लगा था। दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।

Live Updates

12:15 AM 11 जून 2026
पहले भी लग चुकी है झांकी में आग

पहले भी लग चुकी है झांकी में आग

मंदिर परिसर में आग लगने की यह कोई नई घटना नहीं है। इसके पहले लॉकडाउन से पूर्व भी मंदिर की झांकी में आग लग चुकी है। एक- दो वर्ष पूर्व मंदिर के पास विद्युत के पैनल में भी आग लग चुकी है। इन सबके मद्देनजर मंदिर प्रशासन द्वारा एंट्रेंस प्लाजा, परिक्रमा पथ, मंदिर प्रांगण सहित विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन सिलेंडर और सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। बुधवार की घटना में यही व्यवस्था प्रभावी साबित हुई। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर दान पेटिका में रखे आग से प्रभावित नोटों और अन्य सामग्री का आकलन करने में जुट गई।

12:12 AM 11 जून 2026
विंध्यवासिनी धाम के दान पेटिका में लगी आग

विंध्यवासिनी धाम के दान पेटिका में लगी आग

विंध्यवासिनी धाम में दान पेटिका में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दान पेटिका से धुआं उठता देख मंदिर प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में श्रद्धालुओं द्वारा जलाए गए अगरबत्ती और कपूर से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राजस्व टीम क्षतिग्रस्त नोटों का आकलन कर रही है।

संबंधित सामग्री

वाराणसी में जोरदार बारिश में जल निकास की खराबी से शहर निगम पर आलोचना हुई

वाराणसी में जोरदार बारिश में जल निकास की खराबी से शहर निगम पर आलोचना हुई

वाराणसी में बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, दुकानों और घरों में पानी घुस गया। नगर निगम ने पहले ही 6 cr रु का निवारण कार्य किया है। बुनियादी संरचना विफलता के चलते जल निकास की विफलता सामने आई।

Aug 26, 2026
वाराणसी में भीषण ठंड के कारण स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी

वाराणसी में भीषण ठंड के कारण स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी

वाराणसी में भीषण ठंड, गलन और कोहरे के कारण डीएम सत्येंद्र कुमार ने 11वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।

Jan 09, 2026