उत्तराखंड की दिल दहलाने वाली घटना

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

95 साल की नानी के साथ किया रेप

उत्तराखंड में शराब के नशे में धुत एक युवक पर अपनी 95 साल की नानी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर नानी की हत्या करने की कोशिश भी की, जिससे वो बेहोश हो गईं। घटना हरिद्वार के रुड़की की है। वारदात के दौरान शोर सुनकर घर के अन्य सदस्यों की नींद खुली।

नानी के साथ रेप

जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने आरोपी को इस करतूत को अंजाम देते हुए देख लिया। परिजनों ने आरोपी को आपत्तिजनक हालत में देखा और मौके पर ही दबोच लिया। तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया।

नशे में था आरोपी

आरोपी युवक मूल रूप से ज्वालापुर (हरिद्वार) का रहने वाला है। वह पिछले लगभग 3 सालों से अपनी नानी के गांव में एक किराए के मकान में रह रहा था। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे और वो अक्सर अपनी नानी से मिलने आता था। घटना गुरुवार देर रात की है। आरोपी अत्यधिक नशे में धुत होकर अपनी नानी के घर पहुंचा था, और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की जांच

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता और परिजनों के बयानों और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026