CID के रडार पर JDU विधायक पप्पू पांडेय! 16 एकड़ जमीन कब्जा केस की होगी गहन जांच, बढ़ीं मुश्किलें

गोपालगंज के चर्चित 16 एकड़ जमीन कब्जा मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि जांच अब CID के हाथों में चली गई है।

By sawan kumar
CID के रडार पर JDU विधायक पप्पू पांडेय! 16 एकड़ जमीन कब्जा केस की होगी गहन जांच, बढ़ीं मुश्किलें

CID के रडार पर JDU विधायक पप्पू पांडेय!

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

नमो नारायण मिश्र / गोपालगंज -   बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर गोपालगंज से सामने आई है। कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बेलवा गांव में 16 एकड़ जमीन पर कथित अवैध कब्जे और धमकी देने के मामले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) करेगा। बिहार सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंप दी है। इसके साथ ही संबंधित केस डायरी और अन्य सभी दस्तावेज भी सीआईडी को हस्तांतरित किए जा रहे हैं। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और पूरे मामले पर लोगों की नजरें टिक गई हैं।

हाईलाइट्स - 

  •  जेडीयू विधायक अमरेन्द्र उर्फ पप्पू पांडेय से जुड़े 16 एकड़ जमीन विवाद की जांच अब CID करेगी।
  •  बेलवा गांव की जमीन पर अवैध कब्जे और धमकी देने के आरोप में सात लोग नामजद हैं।
  •  बिहार सरकार ने केस डायरी और सभी दस्तावेज CID को ट्रांसफर करने का आदेश दिया।
  •  विधायक को पहले सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है, लेकिन जांच जारी रहेगी।
  •  CID की एंट्री के बाद बिहार की राजनीति में मामला फिर चर्चा का विषय बन गया है।

विधायक समेत सात लोगों पर गंभीर आरोप

शिकायत के अनुसार बेलवा गांव की विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में विधायक पप्पू पांडेय, उनके बड़े भाई सतीश पांडेय समेत कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जमीन पर कब्जा करने के लिए दबाव बनाया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एफआईआर में भूमि कब्जा, धमकी, दबाव बनाने और संगठित अपराध से जुड़ी कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों की ओर से एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की गई थी। इस केस में राज्यसभा सांसद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा पैरवी कर रहे थे।

CID जांच से राजनीतिक माहौल गरमाया, रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

सरकार द्वारा जांच सीआईडी को सौंपे जाने के बाद इस मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोकामा से जुड़े चर्चित मामलों के बाद अब पप्पू पांडेय से जुड़े जमीन विवाद में सीआईडी की एंट्री ने बिहार की राजनीति को नया मुद्दा दे दिया है। हालांकि विधायक को पहले सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है, लेकिन अब जांच एजेंसी की कार्रवाई और रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि सीआईडी की जांच में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच विधायक के खिलाफ नए सबूत पेश करती है या उन्हें राहत मिलती है। फिलहाल पूरे मामले का सच सीआईडी की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। 

इसे भी पढ़ृें - Supaul Crime News: अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 घायल; सरकारी वाहन भी तोड़ा

संबंधित सामग्री

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने जब्त की गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया।

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज के कटेया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी की विदाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा।

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BPSC ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।

जनता की हर फरियाद पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनता की हर फरियाद पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गोपालगंज में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया।

सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम का सख्त निर्देश,बैंकों को दिया अल्टीमेटम

सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम का सख्त निर्देश,बैंकों को दिया अल्टीमेटम

गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक की।