खाने में क्या मिला रही थी पत्नी? शक ने पति को बना दिया हैवान, एक ही रात में खत्म हो गया पूरा परिवार!

दरभंगा में पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने दावा किया कि उसे पत्नी पर शक था और डर था कि वह उसे मार सकती है।

By sawan kumar
खाने में क्या मिला रही थी पत्नी? शक ने पति को बना दिया हैवान, एक ही रात में खत्म हो गया पूरा परिवार!

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

दरभंगा -  दरभंगा में पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या मामले में आरोपी पति संदीप दास का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे लंबे समय से अपनी पत्नी पर शक था। आरोपी का दावा है कि पत्नी उसके खाने में कुछ मिलाकर देती थी, जिससे उसे डर सताने लगा था कि कहीं उसकी हत्या न कर दी जाए। इसी शक और डर ने उसके भीतर गुस्सा भर दिया।

हाईलाइट्स - 

  • दरभंगा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या मामले में आरोपी पति का कबूलनामा
  • पत्नी पर अफेयर और खाने में जहर देने का था शक
  • वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल
  • बच्चों की हत्या पर आरोपी ने जताया पछतावा
  • पुलिस घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के एंगल से कर रही जांच

गुस्से में खत्म कर दिया पूरा परिवार

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसी तनाव और शक के बीच पत्नी और तीनों बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

बच्चों की हत्या पर जताया अफसोस

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी माना कि उसके बच्चे निर्दोष थे। उसने पुलिस से कहा कि बच्चों की हत्या को लेकर उसे पछतावा है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह, मानसिक तनाव और आपसी अविश्वास की बातें सामने आ रही हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग इस निर्मम हत्याकांड से सदमे में हैं।
 

इसे भी पढ़ें - गंगा तट के मंदिरों में अब हर दिन होगी भव्य आरती, 25 मई से बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।