सात फेरे लोगे या मेरी लाश उठाओगे! प्रेमी के गांव पहुंच टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पंचायत से समाधान नहीं निकलने के बाद पुलिस ने घंटों प्रयास कर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।

By sawan kumar

सात फेरे लोगे या मेरी लाश उठाओगे! प्रेमी के गांव पहुंच टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

नमो नारायण मिश्र / गोपाालगंज -  गोपालगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जिले के माझा थाना क्षेत्र के जनटोली गांव में एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पंचायत स्तर पर कई बार बातचीत होने के बावजूद मामला नहीं सुलझा, जिसके बाद युवती ने यह कदम उठा लिया।

हाईलाइट्स - 

  • शादी की मांग को लेकर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी
  • पंचायत में बात नहीं बनने पर उठाया बड़ा कदम
  • पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद बचाया
     

एक साल से चल रहा था प्रेम संबंध, परिवार बना रोड़ा

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी का जनटोली गांव निवासी अमरजीत कुमार के साथ पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की असहमति के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी। कई बार पंचायत भी हुई, मगर कोई समाधान नहीं निकला। इससे आहत होकर युवती प्रेमी के गांव पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़कर इंसाफ की मांग करने लगी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, घंटों मशक्कत के बाद नीचे उतारी गई युवती

घटना की सूचना मिलते ही माझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया। लंबी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती फिलहाल सुरक्षित है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों परिवारों से बातचीत जारी है। प्रेम प्रसंग में पंचायत से समाधान नहीं निकलने के बाद युवती का मोबाइल टावर पर चढ़ना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें - खाने में क्या मिला रही थी पत्नी? शक ने पति को बना दिया हैवान, एक ही रात में खत्म हो गया पूरा परिवार!

संबंधित सामग्री

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने जब्त की गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया।

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज के कटेया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी की विदाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा।

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BPSC ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।

जनता की हर फरियाद पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनता की हर फरियाद पर डीएम सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गोपालगंज में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया।

सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम का सख्त निर्देश,बैंकों को दिया अल्टीमेटम

सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम का सख्त निर्देश,बैंकों को दिया अल्टीमेटम

गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक की।