मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी का मर्डर, मुंह में गोली मार हथियार लहराते फरार हुए बदमाश

<br/>मुजफ्फरपुर के रोहुआ में बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी प्रभात मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

By sawan kumar
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी का मर्डर, मुंह में गोली मार हथियार लहराते फरार हुए बदमाश

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

 चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर -  मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान प्रहलादपुर निवासी 30 वर्षीय प्रभात मिश्रा के रूप में हुई है, जो जमीन खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि प्रभात किसी काम से रोहुआ पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके मुंह को निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई।

हाइलाइट्स

  • मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ में दिनदहाड़े हत्या
  • जमीन कारोबारी प्रभात मिश्रा को मारी गई गोली
  • बाइक सवार अपराधी वारदात के बाद फरार
  • SKMCH ले जाने के दौरान रास्ते में मौत
  • पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल प्रभात मिश्रा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया। हालांकि SKMCH पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CCTV खंगाल रही पुलिस, कई एंगल पर जांच

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी मुशहरी थाना पुलिस और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधियों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। सिटी एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन जमीन विवाद समेत सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें -  खाने में क्या मिला रही थी पत्नी? शक ने पति को बना दिया हैवान, एक ही रात में खत्म हो गया पूरा परिवार!

संबंधित सामग्री

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत! मां से दुष्कर्म का आरोप, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत! मां से दुष्कर्म का आरोप, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही बड़े बेटे पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। 

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

मुजफ्फरपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, मौत के बाद हंगामा और आगजनी

मुजफ्फरपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, मौत के बाद हंगामा और आगजनी

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में जजुआर पश्चिमी पंचायत निवासी विद्युत विभाग के लाइनमैन प्रकाश सहनी की 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। <br/>