तेंदुए का आतंक खत्म! तीन दिन से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने घेरकर मार गिराया

कटिहार के टीकापट्टी चकला बहियार में तीन दिनों से आतंक फैला रहे तेंदुए को ग्रामीणों ने घेरकर मार गिराया। तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हुए, जबकि दो बछड़ों और एक बकरे को उसने अपना शिकार बनाया।<br/>

By sawan kumar
तेंदुए का आतंक खत्म! तीन दिन से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने घेरकर मार गिराया

तेंदुए का आतंक खत्म!

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

कुंदन सिंह / कटिहार -   कटिहार जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के धूसर पंचायत स्थित टीकापट्टी गोड़ियर मार्ग पर अवस्थित चकला बहियार में पिछले तीन दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। अचानक गांव और खेतों की ओर पहुंचे तेंदुए की वजह से इलाके में दहशत फैल गई थी। ग्रामीण भय के साये में जी रहे थे और शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए थे।

हाईलाइट्स -

  • कटिहार के टीकापट्टी चकला बहियार में तीन दिनों से तेंदुए का आतंक
  • तेंदुए ने दो बछड़ों और एक बकरे को बनाया शिकार
  • ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तेंदुए को मार गिराया
  • हमले में तीन लोग घायल, इलाके में दहशत का माहौल
  • टीकापट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

दो बछड़ों और एक बकरे को बनाया शिकार

ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने खेत और कामत क्षेत्र में घुसकर दो गाय के बछड़ों और एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। लगातार हो रहे हमलों से गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। लोगों ने घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को मार गिराया। इस दौरान तेंदुए के हमले में तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

इलाके में अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवर देखे जाने की चर्चा थी, लेकिन बुधवार को तेंदुए के हमले ने लोगों में डर और बढ़ा दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है। घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। फिलहाल टीकापट्टी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें - घर में घुसकर युवती से गैंगरेप, गोपालगंज में सनसनी; दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने और नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए।

जन्म से दोनों हाथ नहीं, हौसला आसमान से ऊंचा! पैरों से पढ़ाई कर शिक्षिका बनना चाहती है लक्ष्मी..

जन्म से दोनों हाथ नहीं, हौसला आसमान से ऊंचा! पैरों से पढ़ाई कर शिक्षिका बनना चाहती है लक्ष्मी..

कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा लक्ष्मी जन्म से ही दोनों हाथों से दिव्यांग है, उसके दोनों हाथ नहीं हैं लेकिन लक्ष्मी ने अपनी मजबूरी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।

लापरवाही ने ली दो जिंदगियां? मां और नवजात की मौत के बाद फूटा गुस्सा

लापरवाही ने ली दो जिंदगियां? मां और नवजात की मौत के बाद फूटा गुस्सा

बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर निजी नर्सिंग होमों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

पति बना प्यार की राह का कांटा, बिहार में पत्नी ने चलती ट्रेन में ऐसे कराया शूटआउट

पति बना प्यार की राह का कांटा, बिहार में पत्नी ने चलती ट्रेन में ऐसे कराया शूटआउट

बिहार के कटिहार में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और चलती ट्रेन में उसे गोली मरवा दी।