सहरसा में 19 वर्षीय युवती का पेड़ से लटका शव मिला, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

सहरसा के हेमपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।

By sawan kumar
सहरसा में 19 वर्षीय युवती का पेड़ से लटका शव मिला, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

सहरसा में 19 वर्षीय युवती का पेड़ से लटका शव मिला

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

इंद्रदेव / सहरसा -   सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमपुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी सुधा कुमारी, पिता महेंद्र सादा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुधा रविवार सुबह से ही घर से लापता थी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे। काफी खोजबीन के बाद गांव के ही समीप एक पेड़ से उसका शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हाईलाइट्स - 

  • सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला
  • घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जुटी
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया
  • मौत के कारणों को लेकर जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने शुरु की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है।

परिवार में मातम, मौत के कारणों पर सस्पेंस कायम

मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम का माहौल है। मृतका की मां ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। सुधा कुमारी सात भाई-बहनों में पांचवें स्थान पर थी और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसके पिता महेंद्र सादा पंजाब में मजदूरी कर निभाते हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
 

इसे भी पढ़ें -  अब नहीं चलेगा चूहा-बिल्ली का खेल', TRE-4 को लेकर सहरसा की सड़कों पर उतरे हजारों युवा

संबंधित सामग्री

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

राजधानी रांची में लगातार बढ़ रहा चोरों का आतंक, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक साथ 6 दुकानों में चोरी की वारदात 

राजधानी रांची में लगातार बढ़ रहा चोरों का आतंक, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक साथ 6 दुकानों में चोरी की वारदात 

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक साथ 6 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

बिहार पुलिस में बंपर बहाली: DGP विनय कुमार का बड़ा ऐलान, जानिए पूरी डिटेल

बिहार पुलिस में बंपर बहाली: DGP विनय कुमार का बड़ा ऐलान, जानिए पूरी डिटेल

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि अगले दो से ढाई महीने के अंदर बिहार पुलिस में 26 हजार से अधिक नये पदों पर बहाली होगी। 

धनबाद में पुलिस–कोयला माफिया का गठजोड़, पुलिस कानून की रखवाली कर रही या कोयला माफिया के हितों की : बाबूलाल मरांडी

धनबाद में पुलिस–कोयला माफिया का गठजोड़, पुलिस कानून की रखवाली कर रही या कोयला माफिया के हितों की : बाबूलाल मरांडी

BCCL के CMD को अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ रही है, इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 अधिकारी-कर्मी सम्मानित, IPS शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 अधिकारी-कर्मी सम्मानित, IPS शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राज्य के 9 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया है.