Allu Sirish Engagement: अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल...

allu-sirish-nayanika-reddy-engagement-photos-viral-2025

Allu Sirish Engagement: अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने की सगाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल...

allu sirish engagement अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने की सगाई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Aishwarya Rai Bachchan 52th Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

सगाई की तस्वीरें वायरल...

एक्टर सिरीश ने अपनी मंगेतर के साथ सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जो की सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस और दोस्त उन्हें बधाईयां दे रहें हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- "I’m finally & happily engaged to the love of my life, Nayanika! ??।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)

खूबसूरती और सादगी से भरा लुक...

सामने आई तस्वीरों में अल्लू सिरीश ने सफेद पारंपरिक शेरवानी में नजर आए, जबकि नयनिका रेड्डी लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, उनके इस सादगी भरे लुक ने सबका दिल जीत लिया। उनके ज्वेलरी और मुस्कान ने उनके लुक को चार चांद लगा दिया। परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त इस मौके पर मौजूद थे, जो ताली बजाकर और खुशी मनाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना रहे थे।

फिल्मी दुनिया से मिली ढेरों बधाइयां...

जैसे ही सिरीश ने तस्वीरें पोस्ट कीं, टॉलीवुड और बॉलीवुड से शुभकामनाओं की बौछार शुरू हो गई। अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई, सिरी।” शानवी श्रीवास्तव ने दिल वाला इमोजी भेजते हुए कहा, “बधाई!” वहीं पार्वती नायर और सोफी चौधरी ने भी प्यार भरे संदेश लिखे — “आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं! ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।” ❤️, एक यूजर ने लिखा कि -'Congratulations both of you ?❤️', एक यूजर ने लिखा कि - "Congratulations Sirish & Nayanika ❤️ ? such a beautiful couple।"

स्टार-स्टडेड सगाई समारोह...

यह सगाई समारोह शुक्रवार को एक पर्सनल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। इस मौके पर टॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे , अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों के साथ पहुंचे। इसके अलावा मेगास्टार चिरंजीवी, राम चरण और उपासना कामिनेनी, तथा वरुण तेज अपनी पत्नी लावण्या त्रिपाठी के साथ समारोह में शामिल हुए। समारोह तेलुगु परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जहां सादगी और पारिवारिक प्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला।

मौसम की वजह से बदलना पड़ा वेन्यू...

पहले इस सगाई का आयोजन 31 अक्टूबर को आउटडोर लोकेशन पर होना था, लेकिन चक्रवात मोन्था के कारण वेन्यू बदलना पड़ा। सिरीश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था — “एक सर्द भरी आउटडोर सगाई का प्लान किया था, पर लगता है भगवान का कुछ और प्लान है।” इस पोस्ट से फैंस को लगा था कि सगाई टल गई है, लेकिन कपल ने उसी दिन परिवार के बीच सादगी से यह खूबसूरत रिश्ता पक्का कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)

दादा की जयंती पर किया था बड़ा ऐलान...

सिरीश ने पहले ही अपने फैंस को इस खबर के लिए तैयार कर दिया था। अपने दादा और प्रसिद्ध अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की जयंती पर उन्होंने लिखा था — “आज अपने दादा की जयंती पर मैं अपनी जिंदगी की सबसे खास खबर साझा करते हुए खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं — मैं 31 अक्टूबर को नयनिका से सगाई करूंगा, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दादी का सपना था कि वह उनकी शादी देखें, और उन्हें यकीन है कि “वह ऊपर से हमें आशीर्वाद दे रही हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)

फिल्मों से पहचान बनाने वाले सिरीश...

अल्लू सिरीश, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्मों जैसे ‘गौरम’, ‘ओक्के कम्मानी’, ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’, और ‘ABCD: अमेरिकन बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी’ में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म ‘बडी’ में देखा गया था।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।