'Maa' Movie Release Today:हॉरर और इमोशन से भरी फिल्म में काजोल का दमदार अवतार, ज...

maa-movie-release-review-kajol

'Maa' Movie Release Today:हॉरर और इमोशन से भरी फिल्म में काजोल का दमदार अवतार, जानिए रिव्यू और कहानी...

maa movie release todayहॉरर और इमोशन से भरी फिल्म में काजोल का दमदार अवतार जानिए रिव्यू और कहानी

Bachchan’s Voice Off Caller Tune: कॉलर ट्यून में अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ की आवाज! जानिए वजह…

चंदरपुर गांव से होती है कहानी की शुरुआत...

फिल्म की कहानी कोलकाता के एक काल्पनिक गांव चंदरपुर से शुरू होती है। मां काली की पूजा के बीच एक महिला प्रसव पीड़ा से गुजर रही होती है। इस परिवार में जन्मी बेटियों को राक्षस ‘दोइत्तो’ के आगे बलि चढ़ाने की परंपरा है। उसी दिन जन्मी बच्ची की भी बलि दे दी जाती है, जबकि उसका जुड़वा भाई शुभांकर (इंद्रनील सेनगुप्ता) इस खूनी रिवाज से दूर शहर में अपनी पत्नी अंबिका (काजोल) और बेटी श्वेता (केरिन शर्मा) के साथ जिंदगी बिता रहा होता है।

गांव लौटती है अंबिका और श्वेता...

12 साल की श्वेता का गांव जाने का मन होता है, लेकिन शुभांकर उसे वहां की परछाई तक से दूर रखना चाहता है। पिता की मौत के बाद शुभांकर अकेले गांव जाता है और वहां सरपंच जयदेव (रोनित रॉय) की मदद से पुराना घर बेचकर सारे रिश्ते खत्म करने की कोशिश करता है। लेकिन दोइत्तो के जाल से वह नहीं बच पाता और जान गंवा बैठता है। इसके बाद अंबिका और श्वेता को चंदरपुर लौटना पड़ता है। वहां पता चलता है कि गांव की लड़कियां अपने पहले पीरियड के बाद गायब हो रही हैं। मान्यता है कि दोइत्तो उन्हें उठा ले जाता है। जब दोइत्तो की नजर श्वेता पर पड़ती है, तो अंबिका अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद पार कर जाती है।

पौराणिक कथा और रक्तबीज का कनेक्शन...

फिल्म के लेखक सायवन क्वाद्रस ने कहानी को मां काली और रक्तबीज की पौराणिक कथा पर आधारित किया है। रक्तबीज के खून की हर बूंद से एक नया राक्षस पैदा होने की मान्यता को कहानी में खूबसूरती से पिरोया गया है। फिल्म में बेटियों की बलि के बहाने लिंगभेद पर भी सवाल उठाए गए हैं। कोलकाता के काल्पनिक गांव को कहानी का बैकड्रॉप बनाना दिलचस्प फैसला साबित हुआ।

स्क्रीनप्ले और डराने में फिल्म थोड़ी कमजोर...

हालांकि, फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसका स्क्रीनप्ले है। कहानी में हॉरर एलिमेंट होने के बावजूद ज्यादा डर पैदा नहीं होता। कहानी सपाट चलती है और कई जगह चौंकाने वाले पल मिसिंग हैं। विशाल फुरिया पहले भी इसी जॉनर में ‘छोरी’ और ‘छोरी 2’ जैसी फिल्में बना चुके हैं, लेकिन ‘मां’ उन फिल्मों का विस्तार ही लगती है। जंगल के सीन ‘छोरी’ के खेतों वाले सीन की याद दिलाते हैं, लेकिन उतना खौफ पैदा नहीं कर पाते।

कैसे रही एक्टिंग परफॉर्मेंस?

काजोल: प्रोटेक्टिव मां के रोल में काजोल दमदार दिखी हैं। फिल्म उनके कंधों पर टिकी है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस प्रभावित करती है। रोनित रॉय: सरपंच जयदेव के बहुरूपिया किरदार में रोनित रॉय ने बेहतरीन अभिनय किया है। डायलॉग डिलीवरी और बॉडी लैंग्वेज शानदार है। कई सीन में वह काजोल को भी पीछे छोड़ते नजर आते हैं। केरिन शर्मा: श्वेता के किरदार में केरिन थोड़ी कमजोर कड़ी साबित होती हैं। उनके एक्सप्रेशन एक जैसे और फीके नजर आते हैं। विभा रानी और दिव्येंदु भट्टाचार्य: छोटी भूमिकाओं में अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं।

कुल मिलाकर कैसी है ‘मां’?

‘मां’ एक मजबूत थीम पर आधारित फिल्म है, जिसमें काजोल का अभिनय और पौराणिक कहानी की झलकियां देखने लायक हैं। लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और डराने वाले पलों की कमी इसे औसत बना देती है। अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और काजोल की परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं, तो एक बार इस फिल्म को देख सकते हैं।

यूजर्स ने दिए मिले - जुले रिव्यू...

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।