Mukul Dev Passed Away: 54 साल की उम्र में एक्टर मुकुल देव का निधन!

mukul-dev-death-actor-passes-away-at-54

Mukul Dev Passed Away: 54 साल की उम्र में एक्टर मुकुल देव का निधन!

mukul dev passed away 54 साल की उम्र में एक्टर मुकुल देव का निधन

Nikita Dutta COVID Positive: शिल्पा शिरोडकर के बाद अब निकिता दत्ता कोरोना पॉजिटिव! घर पर क्वारैंटाइन.. आपको बता दें कि, मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली में हुआ था।

विंदु दारा सिंह ने की पुष्टि, बताया—अकेलेपन में जी रहे थे मुकुल..

अभिनेता विंदु दारा सिंह ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुकुल अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद से काफी अकेले हो गए थे। उन्होंने बताया- “अपने माता-पिता की मौत के बाद मुकुल खुद को अलग-थलग कर रहा था। वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और किसी से भी नहीं मिलता था। पिछले कुछ दिनों में उसकी तबीयत खराब हो गई थी और वह अस्पताल में था। उसके भाई और उसे जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह एक अद्भुत व्यक्ति था, और हम सभी उसे याद करेंगे”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vindu dara Singh (@vindusingh)

 

दीपशिखा नागपाल का भावुक पोस्ट...

मुकुल देव की करीबी दोस्त और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने इंस्टाग्राम पर मुकुल के साथ एक फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दी। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा - “उन्होंने कभी किसी को अपनी बीमारी के बारे में बताया ही नहीं। हमारा एक व्हाट्सएप ग्रुप था जिसमें वह अक्सर एक्टिव रहते थे। आज सुबह जब मैंने यह खबर सुनी, तो बार-बार उनके नंबर पर कॉल करती रही, उम्मीद थी कि वह फोन उठाएंगे।”

टीवी से रखा था एक्टिंग में कदम..

मुकुल देव ने 1996 में टीवी सीरियल 'मुमकिन' से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें वह ‘विजय पांडे’ के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने 'एक से बढ़कर एक' और 'फियर फैक्टर इंडिया' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया।

फिल्म 'दस्तक' से किया था बॉलीवुड डेब्यू..

मुकुल ने 1996 में सुष्मिता सेन की डेब्यू फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने ‘कहानी घर घर की’, ‘कभी कभी प्यार कभी कभी यार’ जैसे पॉपुलर टीवी शो और फिल्मों में काम किया।

60 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय...

उन्होंने हिंदी के अलावा पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने कुल 60 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है, जिनमें 'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना', 'R... राजकुमार', और 'जय हो' जैसी फिल्में प्रमुख हैं।

2022 में दिखे थे आखिरी बार..

मुकुल देव आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'अंत द एंड' में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। टीवी पर वह आखिरी बार 2018 में आए सीरियल '21 सरफरोश' में दिखाई दिए थे। वहीं OTT पर उन्होंने 2020 में 'State of Siege: 26/11' वेब सीरीज में दमदार भूमिका निभाई थी।

कई लोगों ने उन्हें याद करते हुए दी श्रद्धांजलि...

 

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।