Panchayat fame Aasif Heart Attack: पंचायत सीरीज के दमादजी को आया हार्टअटैक! एक्ट...

panchayat-fame-aasif-heart-attack-health-update

Panchayat fame Aasif Heart Attack: पंचायत सीरीज के दमादजी को आया हार्टअटैक! एक्टर ने खुद दी हेल्थ अपडेट...

panchayat fame aasif heart attack पंचायत सीरीज के दमादजी को आया हार्टअटैक एक्टर ने खुद दी हेल्थ अपडेट

‘Heer Express’ Trailer Out: इमोशन, प्यार, ड्रामा और संघर्ष से भरी एक दिल छू लेने वाली कहानी! मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ खान को 2 दिन पहले हार्ट अटैक आया था, हालांकि एक्टर की ओर से अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एक्टर आसिफ ने दी हेल्थ अपडेट...

आसिफ ने पहली स्टोरी में लिखा कि-

"36 घंटे से इसे देखने के बाद एहसास हुआ कि जिंदगी बहुत छोटी है। एक दिन को ग्रांटेड मत लीजिए। सब कुछ पलभर में बदल सकता है। आपके पास जो कुछ भी है, उसके लिए आभार व्यक्त कीजिए। याद कीजिए कि आपके लिए सबसे जरूरी क्या है और उसे याद रखिए। जिंदगी एक तोहफा है और हम लोग खुशकिस्मत हैं।"

उन्होंने दूसरी स्टोरी में अपने ठीक होने की दी जानकारी...

"पिछले कुछ घंटों से मैं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, जिनके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। खुशी है कि अब मैं ठीक होने की राह पर हूं और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार। आपका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं बहुत जल्दी वापस आऊंगा। तब तक मुझे अपनी दुआओं और खयालों में रखने के लिए धन्यवाद।"

पंचायत वेब सीरीज में 'दामाद जी' किरदार से जीता दिल...

अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत में सचिव जी की 'चक्का वाली कुर्सी' ले जाने वाले ' दमाद जी' को कौन भूल सकता है? पहले सीजन में उनका बेज्जती वाला सीन कितना वायरल हुआ था। और तीसरे सीजन में वही किरदार निभाते हुए विधायक का घोड़ा खरीदकर गांव वालों के हीरो बन जाते हैं। उनके कुछ समय के किरदार ने दर्शको पर गहरी छाप छोड़ी।

बचपन से था एक्टिंग का जुनून, लेकिन बन गए वेटर...

आसिफ खान का जन्म 13 मार्च 1991 को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ज़िले के निंबहाड़ा कस्बे में हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और स्कूल के दिनों से ही वे नाटकों में हिस्सा लेने लगे थे। लेकिन जब वे महज 16–17 साल के थे, तभी उनके पिता का देहांत हो गया। इससे घर की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aasif Khan (@aasifkhan_1)

घर चलाने के लिए उन्होंने होटल में वेटर की नौकरी शुरू की और कुछ वक्त मॉल में भी काम किया। एक बार वे करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी में किचन हेल्पर के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं उन्होंने ठान लिया कि अब मुंबई जाकर एक्टर बनना है।

थिएटर से शुरु की एक्टिंग...

2011 में आसिफ जयपुर चले गए और ‘सार्थक-उजागर थिएटर ग्रुप’ से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। अगले 5–6 साल तक उन्होंने थिएटर में खुद को निखारा और कई बड़े नाटकों में हिस्सा लिया, जिनमें शेक्सपियर के नाटक भी शामिल थे।

मुंबई में कास्टिंग असिस्टेंट की नौकरी, फिर मिला ब्रेक

2016 में वे सपनों की नगरी मुंबई पहुंचे। शुरुआत में एक साल तक उन्होंने कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर काम किया। इसी दौरान उन्होंने टॉयलेट: एक प्रेम कथा, परी और इंडियाज मोस्ट वांटेड जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aasif Khan (@aasifkhan_1)

ओटीटी से मिली असली पहचान...

आसिफ खान को असली पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से मिली। उन्होंने कई लोकप्रिय वेब सीरीज में दमदार किरदार निभाए- जामताड़ा, मिर्जापुर, पंचायत, मर्डर इन अगोंडा, घर सेट है, देहाती लड़के (सीजन 2) जैसे सीरीज में अपनी एक्टिंग और देसी अंदाज से दर्शकों का दिल जीता।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।