Trisha Krishnan Vijay Oath Ceremony: थलापति विजय के CM शपथ समारोह में शामिल हुईं...

थलापति विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

Trisha Krishnan Vijay Oath Ceremony: थलापति विजय के CM शपथ समारोह में शामिल हुईं तृषा, वीडियो हो रहा वायरल

थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक घटना में उनके निजी जीवन की झलकियाँ भी सामने आईं।

trisha krishnan vijay oath ceremony थलापति विजय के cm शपथ समारोह में शामिल हुईं तृषा वीडियो हो रहा वायरल

Vijay CM Shapath Trisha Video: थलापति विजय के CM शपथ समारोह में शामिल हुईं तृषा, वीडियो हो रहा वायरल |

Trisha Krishnan Vijay Oath Ceremony: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने 10 मई रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समाहोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित  किया गया, जहां राज्यपाल R. N. Ravi ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक मौके पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस और विजय की रुमर्ड गर्लफ्रैंड भी मौजूद रहीं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विजय की जीत पर भी मिलने गई थी तृषा

पिछले कई दिनों से विजय तलापति और तृषा कृष्णन के बीच ऑफेयर की खबरे सामने आ रही हैं। इसी बीच विजय ने जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की तो उस दिन तृषा मंदिर गई  फिर विजय के घर विजय को बधाई देने भी गई। इसके बाद से उनके अफेयर की चर्चाएं और तेज हो गई। और अब उन्हें शपथ समारोह में भी देखा गया।

विजय की मां ने एक्ट्रेस को लगया गले

विजय थलापति जब शपथ ले रहें थे, तृषा वहां मौजूद रही। इस दौरान तृषा ने विजय की मां और बहन से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। 

यह पहली बार नहीं जब तृषा विजय के साथ नजर आई हों। कुछ दिन पहले दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जो की एक शादी समारोह का था, जिसमें दोनों साथ पहुंचे थे। वहां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसके बाद से डेटिंग की खबरें तेज हो गई।

शपथ के दौरान राज्यपाल ने विजय को टोका

शपथ ग्रहण के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब विजय तय प्रारूप से अलग कुछ बोलने लगे। इस पर राज्यपाल ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक रूप से लिखा गया है। कुछ सेकंड के इस घटनाक्रम ने समारोह को और चर्चा में ला दिया।

विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी पार्टी TVK के 9 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं।इन सभी नेताओं को विजय का करीबी माना जाता है। खास बात यह रही कि सहयोगी दलों के किसी विधायक को पहली कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।

दो साल पुरानी पार्टी ने रचा इतिहास

विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीतीं। इसके बाद कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML ने समर्थन दिया, जिससे विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 121 विधायक हो गए। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है।तमिलनाडु में 1967 के बाद यह पहला मौका है जब किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले कांग्रेस नेता एम भक्तवत्सलम राज्य के मुख्यमंत्री थे।

संबंधित सामग्री

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

तमिलनाडु में विजय सरकार की बड़ी जीत! फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन, विपक्ष रह गया पीछे

देश-विदेश

तमिलनाडु में विजय सरकार की बड़ी जीत! फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन, विपक्ष रह गया पीछे

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास मत हासिल कर लिया। फ्लोर टेस्ट में सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला।

 CM बनते ही थलापति विजय ने तृषा के हक में लिया फैसला!

मनोरंजन

CM बनते ही थलापति विजय ने तृषा के हक में लिया फैसला!

Newly appointed Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay has granted special permission for morning screenings of Trisha Krishnan's film 'Karappu', reversing previous bans.

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।