सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी दबाव; IT-मेटल शेयरों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 150 अंक नीचे आए। IT और मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार प्रभावित हुआ।

By : चंचल खेडकर
सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी दबाव; IT-मेटल शेयरों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को कमजोर शुरुआत के बाद दबाव में कारोबार किया। सेंसेक्स करीब 300 अंक फिसलकर 76,950 के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी करीब 150 अंक की गिरावट के साथ 24,050 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। खास तौर पर IT, मेटल और मीडिया शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत पहले ही मिल गए थे। GIFT Nifty में गिरावट और एशियाई बाजारों में कमजोरी ने घरेलू बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाला।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

सोमवार को एशियाई बाजारों में व्यापक गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देश के बाजार पर दबाव बढ़ा।

शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले 28 अगस्त को घरेलू बाजार में अच्छी तेजी रही थी। सेंसेक्स 330.92 अंक बढ़कर 77,264.51 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 84.80 अंक की बढ़त के साथ 24,175.65 पर पहुंचा था। IT शेयरों में मजबूत खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया था।

निफ्टी के लिए 24,000 अहम स्तर

बाजार विशेषज्ञों की नजर निफ्टी के 24,050–24,000 के सपोर्ट जोन पर है। इसके नीचे निर्णायक गिरावट आने पर निफ्टी में और कमजोरी देखने को मिल सकती है। वहीं ऊपर की तरफ 24,350–24,370 का स्तर अहम रेजिस्टेंस माना जा रहा है।

आगे इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

इस सप्ताह बाजार के लिए कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, अमेरिका-ईरान तनाव और भारत के GDP आंकड़े महत्वपूर्ण रहेंगे। इसके अलावा 31 अगस्त को होने वाला MSCI इंडेक्स रीबैलेंसिंग भी बाजार में कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव बढ़ा सकता है।

नोट: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। यह खबर केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है, निवेश सलाह नहीं।

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा के जय होम्स कॉलोनी में 8 साल के बच्चे की झूला झूलते समय मौत हो गई। झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई थी।

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव; ऋषिकांत सिंह और दो अन्य खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हुए। केवल महिला वेटलिफ्टर्स टीम में बचे।

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए हैं। वे BRICS समिट में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026