शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में आज भी गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

18 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 50 अंक नीचे। एशियाई और अमेरिकी बाजारों ने भी नकारात्मक प्रदर्शन किया।

By : चंचल खेडकर
शेयर बाजार में आज भी गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार, 18 अगस्त को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिरकर 77,500 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी करीब 50 अंक नीचे 24,200 के स्तर पर है। रियल्टी और IT शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा नजर आ रहा है।बाजार में गिरावट ऐसे समय आई है जब एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार भी लाल निशान में बंद हुए थे। ऐसे में घरेलू बाजार के लिए ग्लोबल संकेत फिलहाल ज्यादा मददगार नहीं हैं।

एशियाई बाजारों में भी दबाव

मंगलवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। जापान का निक्केई करीब 1.62% नीचे था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.57% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.63% गिरा।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

कोस्पी

6,933

-24 (-0.57%)

निक्केई

68,099

-1,122 (-1.62%)

हैंगसेंग

25,291

-162 (-0.63%)

अमेरिकी बाजार भी सोमवार को लाल निशान में रहे

घरेलू बाजार के लिए अमेरिकी बाजारों से भी सकारात्मक संकेत नहीं मिले। 17 अगस्त को डाउ जोन्स 273 अंक, नैस्डैक 84 अंक और S&P 500 करीब 41 अंक गिरकर बंद हुए थे।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

डाउ जोन्स

53,460

-273 (-0.51%)

नैस्डैक

26,645

-84 (-0.32%)

S&P 500

7,745

-41 (-0.52%)

FII की बिकवाली, DII का सहारा

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार पर दबाव बना रही है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले सात दिनों में FII/FPI ने ₹3,540 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की है। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने इसी अवधि में ₹15,653 करोड़ की खरीदारी की है।

निवेशक

आज तक

बीते 7 दिन

बीते 30 दिन

DII

+₹5,102 करोड़

+₹15,653 करोड़

+₹36,180 करोड़

FII/FPI

-₹2,535 करोड़

-₹3,540 करोड़

+₹349 करोड़

सोमवार को भी गिरा था बाजार

इससे पहले 17 अगस्त को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 280 अंक टूटकर 77,728 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी करीब 78 अंक फिसलकर 24,287 के स्तर पर बंद हुआ।मंगलवार के कारोबार में अब निवेशकों की नजर बाजार की आगे की चाल और ग्लोबल संकेतों पर रहेगी। खासकर IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली कितनी देर कायम रहती है, यह बाजार की दिशा के लिए अहम होगा।

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार में फिर तेजी: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार में फिर तेजी: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में खरीदारी

बुधवार को सेंसेक्स 200 अंक ऊपर चढ़कर 77,900 के करीब पहुंचा, निफ्टी भी 24,300 के स्तर पर; बैंकिंग और रियल्टी में निवेश बढ़ा।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; ऑटो-मेटल शेयर दबाव में

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; ऑटो-मेटल शेयर दबाव में

25 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है, सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 50 अंक नीचे। ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली बढ़ी।

शेयर बाजार में लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार में लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी भी उछला

भारतीय शेयर बाजार में बैंकिंग और IT शेयरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सेंसेक्स 77,750 पर और निफ्टी 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

शेयर बाजार में फिर दबाव, सेंसेक्स 50 अंक फिसला; निफ्टी 24,220 के आसपास

शेयर बाजार में फिर दबाव, सेंसेक्स 50 अंक फिसला; निफ्टी 24,220 के आसपास

भारतीय शेयर बाजार में दबाव जारी है, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 77,500 पर और निफ्टी 10 अंक फिसलकर 24,220 के आसपास है।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा

20 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ 77,400 पर पहुंचा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026