सत्येंद्र जैन गिरफ्तार
एक्सक्लूसिव

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े कथित घोटाले में छह लोगों पर कार्रवाई, पूर्व DJB सीईओ समेत कई आरोपी हिरासत में

By Ark Sahuliyar
दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

न्यूज11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जुड़े कथित टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने दिल्ली सरकार के पूर्व जल मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र कुमार जैन को गिरफ्तार किया है. इस मामले में ACB ने कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया है.

पूर्व मंत्री के साथ इन लोगों पर भी कार्रवाई
ACB की कार्रवाई में सत्येंद्र जैन के अलावा पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय को भी गिरफ्तार किया गया है. एजेंसी ने मामले में अंकित श्रीवास्तव, नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा को भी आरोपी बनाया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकित श्रीवास्तव पूर्व में दिल्ली जल बोर्ड में कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं. वहीं नागेंद्र यादव AN Enterprises के प्रोपराइटर, राजा कुमार कुर्रा Eurotech Environment Private Limited के मालिक और पंकज वर्मा Shreejhar के प्रोपराइटर बताए गए हैं.

2024 में दर्ज हुई थी FIR
यह मामला ACB द्वारा 11 मई 2024 को दर्ज की गई FIR संख्या 10/2024 से जुड़ा है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रावधानों के साथ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, मामला दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच से संबंधित है. ACB अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले में कथित भ्रष्टाचार और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े टेंडर में कथित गड़बड़ियों को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टेंडर प्रक्रिया में किस स्तर पर अनियमितताएं हुईं और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही.
 

संबंधित सामग्री

दिल्ली एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान शुरू 

दिल्ली एयरपोर्ट और हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान शुरू 

दिल्ली हाई कोर्ट समेत राजधानी की 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी है.

ACB के लंबित PE मामलों पर हाई कोर्ट में सुनवाई, लंबित प्रारंभिक जांच की मांगी गई अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट 

ACB के लंबित PE मामलों पर हाई कोर्ट में सुनवाई, लंबित प्रारंभिक जांच की मांगी गई अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट 

ACB के लंबित PE मामलों पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने सभी लंबित प्रारंभिक जांच की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.

लातेहार: ACB की बड़ी कार्रवाई! 10 हजार घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार 

लातेहार: ACB की बड़ी कार्रवाई! 10 हजार घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार 

जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत बरकाडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. 

'किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका...' एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस से घायल यात्रियों की आपबीती

'किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका...' एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस से घायल यात्रियों की आपबीती

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. फुकेट से दिल्ली आ रही ए/र इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ, जिसकी वजह से कई यात्रियों को चोटें लगी हैं.

बाबूलाल मरांडी की PIL पर सुनवाई, HC ने IA किया मंजूर

बाबूलाल मरांडी की PIL पर सुनवाई, HC ने IA किया मंजूर

झारखंड में हुए कथित बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की जनहित याचिका (PIL) पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.