16 महीने बाद मिले मोदी और ट्रंप, हाथ मिले पर 'दिल' नहीं! G-7 की बैठक में शामिल होने फ्रांस पहुंचे हैं दोनों वैश्विक नेता

By News11 Bharat
16 महीने बाद मिले मोदी और ट्रंप, हाथ मिले पर 'दिल' नहीं! G-7 की बैठक में शामिल होने फ्रांस पहुंचे हैं दोनों वैश्विक नेता

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फ्रांस के एवियन शहर में मंगलवार को वह नजारा दिखा जिसका लम्बे समय से पूरी दुनिया तरस गई थी. यह नजारा दिखा है G-7 देशों के शिखर सम्मेलन में. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के साथ फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे है. इसी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पहुंचे हैं. 16 महीनों के बाद यह नजारा देखने को मिले कि दोनों नेता आपस में मिले हैं. ट्रैफिक वार प्रकरण और पश्चिम एशिया संघर्ष से बने हालात के बाद दोनों नेताओं की 16 महीने बाद मुलाकात हुई. लेकिन इस बार नजारा कुछ बदला हुआ था. इससे पहले जब भी दोनों नेता मिले, काफी गर्मजोशी के साथ मिले हैं. पहले जब भी मिलते थे, आपस में गले जरूर मिलते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. इस बार सिर्फ हाथ मिलाने की औपचारिकता ही देखने को मिली.

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की इस मुलाकात में बातचीत भी हुई. यह मिलाकात तब हुई जब ट्रंप G-7 की बैठक में शामिल लेने के लिए मीटिंग हॉल में बैठे थे. सामने आए वीडिओ में देखा जा सकता है कि जैसे ही हॉल में पीएम मोदी पहुंचते हैं, ट्रंप कुर्सी से उठकर उनसे हाथ मिलाते हैं. करीब 50 सैकंड तक आपस में बातचीत भी की. वैसे यह छोटी-सी मुलाकात काफी दोस्ताना तो रही, लेकिन दोनों नेताओं के लिए यह मुलाकात सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई. पीएम मोदी के मन में कई सवाल हैं, जिनका ट्रंप के पास क्या जवाब होगा, नहीं कहा जा सकता. ट्रंप ही वह शख्स हैं जिसके कारण आज पूरी दुनिया आर्थिक संकट झेल रही है. इससे पहले टैरिफ वार ने भी दुनिया को संकट में डाला था. पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान मालवाहक जहाज पर अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीयों की मौत का भी मामला है. ये ऐसे सवाल हैं, जिनका भारत को अमेरिका की आंख में आंख डालकर सवाल पूछने होंगे. लेकिन उससे ज्यादा अहम यह है कि इनका अमेरिका के पास जवाब क्या है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सख्त हुई UP सरकार, कथित सात करोड़ रुपये की अनियमितता की जांच के लिए SIT पहुंची अयोध्या

संबंधित सामग्री

MMDR संशोधन बिल 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने PM मोदी से पुनर्विचार का किया आग्रह, राहुल गांधी से भी मांगा समर्थन 

MMDR संशोधन बिल 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने PM मोदी से पुनर्विचार का किया आग्रह, राहुल गांधी से भी मांगा समर्थन 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की अपील की है.

नांदेड़ में SAD चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हमला, दाहिने हाथ में लगी चोट... PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

नांदेड़ में SAD चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हमला, दाहिने हाथ में लगी चोट... PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा परिसर में हमला किए जाने की घटना सामने आई है.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट 

राज्य के समसामयिक घटनाक्रम तथा राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया

बिहार के इस शहर में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर, जानें कब होगा भूमिपूजन 

बिहार के इस शहर में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर, जानें कब होगा भूमिपूजन 

बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रवृत्ति योजनओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रवृत्ति योजनओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रवृत्ति योजनओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है.