न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर के पास भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का अनशन आज 19वें दिन भी जारी है. उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है. अब तक उनका करीब 9 किलो वजन घट चूका है, लेकिन वह अपनी भूख हड़ताल तोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी बीच आज 16 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई होने वाली है. मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई टाल दी क्योंकि बार एसोसिएशन की हड़ताल के कारण सरकारी वकील उपस्थित नहीं हुए.
फ़ोर्स फीडिंग कराने की अपील
याचिकाकर्ता राकेश कुमार सैनी ने कहा है कि एक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी सोनम वांगचुक का इस तरह पूरे देश के सामने अपनी जान देने की स्थिति बेहद ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. याचिका में सरकार को वांगचुक से बात करने और उनकी मदद करने के निर्देश मांगे गए हैं. साथ ही जरूरत पड़ने पर सोनम वांगचुक को फ़ोर्स फीडिंग कराने की भी अपील की गयी है.
कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरू किया था प्रदर्शन
मालूम हो प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने की थी और बाद में सोनम वांगचुक इसमें शामिल हुए थे. सोनम वांगचुक पिछले महीने 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं और लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पूरे देश की नजरें इस वक्त सोना वांगचुक की सेहत पर है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गयी है.
इसे भी पढ़ें: CJP Protest: कल देशभर में भूख हड़ताल करने की अपील, 18 दिनों से आमरण अनशन अनशन पर सोनम वांगचुक