आमरण अनशन

पलामू: चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी, अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर चतुर्थ वर्गीय अभ्यर्थियों का आंदोलन और आमरण अनशन लगातार जारी है.

By Dipali Kumari
पलामू: चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी, अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 जिला समाहरणालय परिसर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर चतुर्थ वर्गीय अभ्यर्थियों का आंदोलन और आमरण अनशन लगातार जारी है. इसी बीच अनशन पर बैठे छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला से आज शनिवार की सुबह झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान सत्यनारायण शुक्ला ने आंदोलन की वजहों और अभ्यर्थियों की समस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराया.

पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर हजारों अभ्यर्थियों का संघर्ष आज पांचवें दिन भी जारी रहा. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा है कि इस आंदोलन को केवल एक विरोध प्रदर्शन न समझा जाए. इसके पीछे हजारों परिवारों के सपने, माता-पिता की उम्मीदें और युवाओं के वर्षों का कड़ा परिश्रम जुड़ा हुआ है. ऐसे में समय रहते संवाद स्थापित कर समाधान निकालना ही सबसे उचित रास्ता होगा.

छात्र नेता ने दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा कि जब तक पलामू में चतुर्थ वर्गीय अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर प्रशासन और सरकार द्वारा ठोस व सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और लोकतांत्रिक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा