मध्य प्रदेश के खजुराहो का द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस दुनिया के खूबसूरत होटलों में शुमार, अनोखी है 350 साल पुराने राजमहल की शा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मध्य प्रदेश के खजुराहो का द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस दुनिया के खूबसूरत होटलों में शुमार, अनोखी है 350 साल पुराने राजमहल की शा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित "द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस" भारत की अनोखी विरासतों में शुमार है. अब इस विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिल गई है. "प्रिक्स वर्साय" पुरस्कार कार्यक्रम में दुनिया के सबसे खूबसूरत होटलों की सूची में "द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस" को शामिल किया गया है. यह न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है. 350 वर्ष पुराना यह महल बुंदेला वंश के महाराजा हिंदू पत ने बनवाया था. यह राजमहल बुंदेलखंड की पारंपरिक वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है. 

राष्ट्रीय उद्यान पन्ना के निकट मनियागढ़ पहाड़ियों के बीच स्थित होने के कारण द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है. यहां आने वाले पर्यटकों को इस राजमहल में आने के बाद यहां का इतिहास, संस्कृति के साथ प्रकृति के अनूठा संगम को निहारने का अवसर मिलता है. बता दें कि इस आलीशान विरासत को अब होटल में परिवर्तित कर दिया गया है, इस कारण पर्यटन का यह एक बड़ा केन्द्र भी बन गया है.

होटल के भीतर शाही साज-सज्जा, विशाल आंगन, पारंपरिक कलाकृतियां यहां आने वाले पर्यटकों को राजसी ठाठ का अहसास कराती हैं. उसके ऊपर शानदार भोजन व्यवस्था से मेहमानों की आत्मा और भी संतुष्ट हो जाती है. बता दें कि होटल में एक रात रुकने का खर्च लगभग 40 हजार रुपये से शुरू होता है, जबकि सबसे आलीशान सुइट्स की कीमत 11 लाख रुपये प्रति रात से अधिक है.

यह भी पढ़ें: एक भारतीय भी खेल रहा FIFA World Cup, आस्ट्रेलिया की ओर से खेलने उतरा मैदान में, 1950 में भारत ने किया था क्वालिफाई...

संबंधित सामग्री

कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार को घेरा, कहा- छात्र आंदोलनों की...

कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार को घेरा, कहा- छात्र आंदोलनों की...

बिहार में छात्र आंदोलनों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना के सदाकत आश्रम में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। 

जल्दबाजी में हुई शादी, 25 दिन दिन बाद पता चला दुल्हन है किन्नर, थाने पहुंचा मामला 

जल्दबाजी में हुई शादी, 25 दिन दिन बाद पता चला दुल्हन है किन्नर, थाने पहुंचा मामला 

शाजापुर शहर में धोखाधड़ी कर किन्नर का विवाह एक 32 वर्षीय युवक से करा दिया गया.

कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 12 जून को मैराथन दौड़ का आयोजन, उदय भानु चिब और कन्हैया कुमार होंगे शामिल 

कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 12 जून को मैराथन दौड़ का आयोजन, उदय भानु चिब और कन्हैया कुमार होंगे शामिल 

मैराथन मोराबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होगी और इसमें प्रतिभागी पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगे

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विचार विमर्श के बाद समिति ने 8 तृतीय वर्ग में और चतुर्थ वर्ग में 2 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की