अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने नई दिल्ली में PM Modi से की मुलाकात, दिया White house आने का न्योता

By Ark Sahuliyar
अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने नई दिल्ली में PM Modi से की मुलाकात, दिया White house आने का न्योता

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अहम मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा, व्यापार, उभरती तकनीकों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की जा रही है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर यात्रा का मुख्य उद्देश्य इसी बैठक में भाग लेना है, लेकिन राजनीतिक और रणनीतिक स्तर पर इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.

We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.

India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026

विदेश मंत्री पद संभालने के बाद मार्को रुबियो की यह पहली भारत यात्रा
फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई बैठक के बाद यह पहला अवसर है जब अमेरिकी विदेश मंत्री भारत आए हैं.विदेश मंत्री पद संभालने के बाद मार्को रुबियो की यह पहली भारत यात्रा भी मानी जा रही है. अपने दौरे के दौरान रुबियो दिल्ली के अलावा कोलकाता, जयपुर और आगरा का भी दौरा करेंगे. जानकारों का मानना है कि अमेरिका भारत के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में नए कदम बढ़ा रहा है.

एक घंटे तक चली बैठक
दिल्ली में हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापारिक संबंधों को विस्तार देने और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. इसके साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री मार्गों की सुरक्षा और स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई. दोनों देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और साझा वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई. बैठक में यह भी विचार किया गया कि भारत और अमेरिका नई तकनीकों और निवेश के क्षेत्र में सहयोग को किस तरह नई गति दे सकते हैं.

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे रुबियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक कल्याण और साझा हितों के लिए आगे भी साथ मिलकर काम करते रहेंगे. रुबियो अपने भारत दौरे के अगले चरण में जयपुर और आगरा में विभिन्न संस्थानों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह 26 तारीख को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और वैश्विक चुनौतियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

PM मोदी को अमेरिका आने का न्योता
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने PM मोदी को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है. माना जा रहा है कि यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश का हिस्सा होगा. PM मोदी के साथ हुई इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और अमेरिकी राजदूत शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में AICC के राष्ट्रीय सलाहकार परिषद-अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, देशभर से आए नेताओं ने लिया भाग

संबंधित सामग्री

नांदेड़ में SAD चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हमला, दाहिने हाथ में लगी चोट... PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

नांदेड़ में SAD चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हमला, दाहिने हाथ में लगी चोट... PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा परिसर में हमला किए जाने की घटना सामने आई है.

Bihar News: पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, इस विषय पर हुई चर्चा

Bihar News: पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, इस विषय पर हुई चर्चा

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के बाद मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

बिहार सरकार ने मंत्रियों को अचानक जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार सरकार ने मंत्रियों को अचानक जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को पूर्वाह्न 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

बिहार को पीएम मोदी की सौगात, इस दिन करेंगे दो चीनी मिलों का शिलान्यास

बिहार को पीएम मोदी की सौगात, इस दिन करेंगे दो चीनी मिलों का शिलान्यास

बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में बंद पड़ी सकरी और रैयाम चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक, 'यह लोकतंत्र की जीत...'

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक, 'यह लोकतंत्र की जीत...'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है.