Saturday, May 17, 2025 01:01:25 AM

अपनी पत्नी से संबंध बनवाने के लिए पति देता था लोगो
अपनी पत्नी से संबंध बनवाने के लिए पति देता था लोगों को नौकरी, 92 व्यक्ति कर चुके थे अब तक ये काम

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही प्रवित्र माना जाता है। दोनों का एक दूसरे पर बहुत ही विश्वास होता है। अब फ्रांस से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर एक व


अपनी पत्नी से संबंध बनवाने के लिए पति देता था लोगों को नौकरी 92 व्यक्ति कर चुके थे अब तक ये काम
महिला को नहीं थी रेप होने की जानकारी
Pravendra

इंटरनेट डेस्क। पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही प्रवित्र माना जाता है। दोनों का एक दूसरे पर बहुत ही विश्वास होता है। अब फ्रांस से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ रेप करवाने के लिए शर्मनाक काम किया है। इस मामले में 72 साल की पीडि़त महिला अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ अदालत में पहुंची है। 

खबरों के अनुसार, फ्रांस में पीडि़त महिला के साथ कई सालों से रेप हो रहा था। पहली बार साल 2011 में उसके साथ रेप हुआ था। अभियोजक की ओर से जानकारी दी कि 71 साल का प्रतिवादी डोमिनिक अपनी पत्नी के साथ रेप कराने के लिए लोगों को नौकरी पर रखता था। वह अपनी बीवी को नींद की गोली और एंजाइटी की दवा देकर ऐसा करवाता था। 


महिला को नहीं थी रेप होने की जानकारी
आपको जानकार हैरानी होगी कि महिला को इस बात भी पता नहीं है कि गत कई सालों से उसके साथ रेप हो रहा था। ज्यादा मात्रा में दवाएं देने के कारण वह अपने होश खो देती थी। बताया गया कि व्यक्ति रेप के दौरान की तस्वीरें खींचकर उसे लोगों को शेयर करता था।

लोगों को देता था नौकरी
आपको बता दें कि फ्रांस में 71 वर्षीय व्यक्ति अपनी बीवी को ड्रग्स देता था। इसके बाद पत्नी का रेप करवाने के लिए ऑनलाइन 50 से 70 लोगों को नौकरी पर रखता था। पुलिस की ओर से महिला का रेप करने वाले 92 लोगों की पहचान की है। रेप की वादतान को अंजाम देने वालों में 26 से लेकर 74 साल तक के लोग शामिल थे। 


सम्बन्धित सामग्री