मध्य प्रदेश में semiconductor समिट 2०२६ की शुरु

मध्य प्रदेश में दो दिन का सेमीकंडक्टर समिट 2026 की शुरुआत, उद्योगों की रुचि में वृद्धि और 6200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर शुरू हुआ सेमीकंडक्टर समिट 2026, उद्योगियों और निवेशकों की भागीदारी के साथ, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस समिट में भाग ले रहे हैं। नए निवेशों और तकनीकी साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की जा रही है.

By : Manu Raj
मध्य प्रदेश में दो दिन का सेमीकंडक्टर समिट 2026 की शुरुआत, उद्योगों की रुचि में वृद्धि और 6200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

Mathura: Workers paint road dividers ahead of UP CM Yogi Adityanath’s visit for the 'Janmashtami' festival celebrations, in Mathura, early Thursday, Sept. 3, 2026. (PTI Photo) (PTI09_03_2026_000012B)

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में शुक्रवार से मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 की शुरुआत हो गई। दो दिन चलने वाला यह आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। सेमीकंडक्टर समिट का मकसद प्रदेश में इस उद्योग के लिए निवेश के रास्ते खोलना और मध्य प्रदेश को इस क्षेत्र का बड़ा बनाना है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी समिट स्थल पहुंच चुके हैं। वे सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों से अलग अलग मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में निवेश, तकनीकी साझेदारी और उद्योग के विस्तार पर बात हो रही है। मुख्यमंत्री समिट में सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्य प्रदेश का विजन भी रखेंगे। इसके बाद वे प्रदर्शनी का जायजा लेंगे।
6200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर नजर
समिट में सबसे ज्यादा चर्चा करीब 6200 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की है। पारस सेमीकंडक्टर ने प्रदेश में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है। अगर यह परियोजना जमीन पर उतरती है, तो प्रदेश में सेमीकंडक्टर और उससे जुड़े कारोबार को रफ्तार मिल सकती है।
चिप डिजाइन से एआई तक होगा मंथन
दो दिन तक कार्यक्रम में चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस पैकेजिंग और टेस्टिंग पर बात होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च और तकनीकी नवाचार जैसे विषय भी एजेंडे में हैं। उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप से जुड़े लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं।