भारत की कप्तानी छोड़ दी हरमनप्रीत

भारतीय महिलाओं की क्रिकेट टीम की कप्तानी से हरमनप्रीत कौर का इस्तीफा, बेशुमार उपलब्धियों के बाद एक बड़ा फैसला

हरमनप्रीत कौर ने महिलाओं की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

By : Manu Raj
भारतीय महिलाओं की क्रिकेट टीम की कप्तानी से हरमनप्रीत कौर का इस्तीफा, बेशुमार उपलब्धियों के बाद एक बड़ा फैसला

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब कुछ ही दिन पहले उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता था। गोल्ड के जश्न के बीच कप्तान का यह एलान क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला रहा।

कप्तानी का वो दौर, जिसमें मिला बड़ा खिताब

मिताली राज के बाद हरमनप्रीत ने टीम की कमान संभाली थी। पिछले साल उन्हीं की कप्तानी में भारत ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा किया। इसके अलावा टीम ने तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया और महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। ऐसे में जब टीम सफलता की ऊंचाई पर थी, तब हरमनप्रीत का पीछे हटना कई सवाल भी खड़े करता है।