मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण में शासन द्वारा अध्यक्ष समेत तीन महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के तहत इंदौर में अपर कलेक्टर के पद पर सेवा दे चुके वरिष्ठ अधिकारी शैलेंद्र सिंह को रेरा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पदों पर भी नियुक्ति
इस पुनर्गठन के तहत केवल अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि दो अन्य उच्च पदों पर भी अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उज्जैन संभाग के पूर्व संभागायुक्त संजय गुप्ता को रेरा में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रविंद्र सिंह को भू-संपदा अपीलीय प्राधिकरण में सदस्य पद की कमान सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर के नियमन, बिल्डरों और खरीदारों के बीच के विवादों के तुरंत निपटारा किया जा सके।