Friday, May 16, 2025 02:05:28 PM

क्या पाकिस्तान जाएंगे PM Modi? पड़ोसी देश
क्या पाकिस्तान जाएंगे PM Modi? पड़ोसी देश ने इस कारण किया है आमंत्रित

शंघाई सहयोग संगठन के भारत,चीन और पाकिस्तान पूर्ण सदस्य हैं। इस संगठन में रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाखस्तान भी शामिल हैं।

क्या पाकिस्तान जाएंगे pm modi पड़ोसी देश ने इस कारण किया है आमंत्रित
भारत-पाक संबंधों पर भी की चर्चा 
Shivam

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अक्टूबर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक आयोजित होगी। इसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है। 
शंघाई सहयोग संगठन के भारत,चीन और पाकिस्तान पूर्ण सदस्य हैं। इस संगठन में रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाखस्तान भी शामिल हैं।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 15-16 अक्टूबर को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। इसमें एक निमंत्रण भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी भेजा गया है। भारत ने इस संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

भारत-पाक संबंधों पर भी की चर्चा 
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने इस दौरान भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं, जिसका मुख्य कारण कश्मीर मुद्दा और पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद है।

भारत ने की थी शंघाई सहयोग संगठन की पिछली  बैठक की मेजबानी 
 भारत की ओर से पिछली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक की मेजबानी की गई थी। इसमें पाक पीएम शहबाज शरीफ एक वीडियो के माध्यम से शामिल हुए थे। अब आगामी समय ही बताएगा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाएंगे या नहीं। 


सम्बन्धित सामग्री


tesingn

tesingn

tesingn

tesingn