निगरानी

डेढ़ टंगवा घाटी में प्रशासन अलर्ट, हादसों की रोकथाम को बढ़ाई गई निगरानी

हादसों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
डेढ़ टंगवा घाटी में प्रशासन अलर्ट, हादसों की रोकथाम को बढ़ाई गई निगरानी

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित दुर्घटना संभावित डेढ़ टंगवा घाटी में 15 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है.

बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, मुख्यालय डीएसपी प्रदीप मिंज, प्रशिक्षु डीएसपी रामलखन बर्नवाल समेत पुलिस टीम ने घाटी का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने तीखे मोड़, ढलान और दुर्घटना संभावित हिस्सों का जायजा लिया.

इस दौरान सड़क किनारे बने मिट्टी के टीले को हटाकर सड़क चौड़ीकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि वाहनों को सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त जगह मिल सके.

वहीं, उपायुक्त संदीप कुमार की पहल पर चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाई गई है.

डीटीओ उमेश मंडल ने कहा कि डेढ़ टंगवा घाटी में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासन लगातार एहतियाती कदम उठा रहा है. हादसों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: नावाडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती कांड के फरार आरोपी को धनबाद से किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

अभिनेत्री, उद्यमी और फैशन मॉडल शिवानी शर्मा ने शिवानी शर्मा फाउंडेशन के साथ शुरू किया नया अध्याय

अभिनेत्री, उद्यमी और फैशन मॉडल शिवानी शर्मा ने शिवानी शर्मा फाउंडेशन के साथ शुरू किया नया अध्याय

रचनात्मक सोच और उद्यमशील नेतृत्व को एक साथ जोड़ते हुए मनोरंजन और फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है

चांडिल बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, आखिर पूर्व योजना कहां है - राकेश रंजन महतो

चांडिल बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, आखिर पूर्व योजना कहां है - राकेश रंजन महतो

आपदा प्रबंधन की बैठकों में लिए गए निर्णयों और जमीनी स्तर पर की गई तैयारियों के बीच बड़ा अंतर की कही बात