विधानसभा घेराव

विधानसभा घेराव को भाजपा के समर्थन के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर बैरिकेडिंग

छात्र आंदोलन से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, भाजपा नेताओं की नजरबंदी की तैयारी

By Ark Sahuliyar
विधानसभा घेराव को भाजपा के समर्थन के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर बैरिकेडिंग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव से एक दिन पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. छात्र संगठनों के आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद प्रशासन ने भाजपा नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है. बताया जा रहा है कि विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा नेताओं के आंदोलन में शामिल होने की संभावना को देखते हुए उन्हें नजरबंद करने की तैयारी की जा रही है.