CISF की कार्रवाई

बाघमारा: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की कार्रवाई, 90 टन कोयला जब्त

जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF का छापेमारी अभियान लगातार जारी है.

By Ark Sahuliyar
बाघमारा: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की कार्रवाई, 90 टन कोयला जब्त

न्यूज़11 भारत 
बाघमारा/डेस्क:
जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF का छापेमारी अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में शनिवार को BCCL एरिया-05 के वेस्ट मुदीडीह में सिम नंबर-02 के समीप CISF ने कार्रवाई करते हुए करीब 90 टन कोयला जब्त किया. जब्त किए गए कोयले को स्थानीय BCCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है.

वहीं, अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बाघमारा के बोरा, गोविंदपुर सहित विभिन्न इलाकों में ड्रोन सर्विलांस की मदद से साइडिंग और चेक पोस्टों पर कोयला लदे वाहनों की सघन जांच की गई. जांच अभियान के दौरान वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई. अधिकारियों के अनुसार, जांच में सभी वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त पाए गए. CISF की लगातार कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.