भाजपा ने कराया बाजार बंद

विगतकल रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बहरागोड़ा में भाजपा ने कराया बाजार बंद

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बहरागोड़ा में व्यापक असर देखा गया

By Ark Sahuliyar
विगतकल रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बहरागोड़ा में भाजपा ने कराया बाजार बंद

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
विगतकल रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर  शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और बर्बर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बहरागोड़ा में व्यापक असर देखा गया. आंदोलनरत युवाओं के समर्थन में उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला महामंत्री बाप्तु साऊ के नेतृत्व में बहरागोड़ा बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की, जिसके बाद स्थानीय व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रख पूर्ण सहयोग दिया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, भक्तिश्री पांडा, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, महादेव बैठा, समीर सेनापति, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, दीपंकर साव, सनत भगत, गौरांग साव, पिकलू घोष, समीर नंदी, राजू महतो, श्यामसुंदर पॉल, प्रवीर माईती, रंजीत धावरिया, नारण मंडी, भव रंजन महतो, नारायण राणा, जगन्नाथ दास, तरुण बेरा, जगन्नाथ नायक, देबू शीट, दिवाकर शर्मा, अमर धावरिया, मिंटू नायक, सत्यवान पैरा, सुनील पैरा, आनंद साव, बिट्टू घोष, कौशिक मैती और खोकन पाल सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहकर राज्य सरकार के रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.