बेंगाबाद में सड़क जाम

रांची JSSC-JPSC आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरुद्ध भाजपाइयों ने बेंगाबाद में की सड़क जाम

रांची में JSSC और JPSC के आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने पूरे झारखंड बंद का आह्वान किया था.

By Ark Sahuliyar
रांची JSSC-JPSC आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरुद्ध भाजपाइयों ने बेंगाबाद में की सड़क जाम

मनीष मंडल/न्यूज़11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
रांची में JSSC और JPSC के आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने पूरे झारखंड बंद का आह्वान किया था. इसी के तहत मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने NH 114 गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग के बेंगाबाद चौक पर सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की. उनका कहना था कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर ध्यान दे.

इस दौरान छोटकी खरगडीहा के पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रवीण राम, पंकज कुमार राम, पप्पू मंडल, अजीत राणा, सहोदर मंडल, सुरेंद्र लाल सहित दर्जनों भाजपाई मौके पर मौजूद रहे. नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और छात्रों की मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा. इधर पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौजूद थे, बंद के कारण बेंगाबाद चौक पर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा.