विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सिमडेगा व कोलेबिरा विधानसभा में गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य तेज

सिमडेगा विस में 50,143 और कोलेबिरा विस में 47290 प्रपत्र किए गए डिजिटाइजेशन

By Ark Sahuliyar
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सिमडेगा व कोलेबिरा विधानसभा में गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य तेज

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र के वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है.  

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देशन में अभियान में गति आ रही है.  अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार 70-सिमडेगा विधानसभा में कुल 2,46,883 मतदाताओं में से 1,13,861 प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा 50,143 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. जिसका वितरण प्रगति प्रतिशत 46.12 है. वहीं 71-कोलेबिरा विधानसभा में कुल 2,11,759 मतदाताओं में से 89,443 गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं तथा 47,290  गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं. जिसका वितरण प्रगति 42.24 प्रतिशत है.

बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं और प्राप्त प्रपत्रों का त्वरित डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है. वालंटियर,सुपरवाइजर तथा वरीय पदाधिकारी सतत सह्योग व  प्रोत्साहित कर रहे हैं. उपायुक्त भी समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही हैं, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके.