वनपट्टा को रद्द करने की मांग

गलत तरीके से बनाए गए वनपट्टा को रद्द करने की मांग, उपायुक्त से मिले ग्रामीण

जिले के बरवाडीह अंचल अंतर्गत ग्राम गमहरिया टोला पंचायत छिपादोहर के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त के जनतादरबर में मुलाकात कर कथित रूप से गलत तरीके से बनाए गए वनपट्टों को रद्द करने की मांग की.

By Ark Sahuliyar
गलत तरीके से बनाए गए वनपट्टा को रद्द करने की मांग, उपायुक्त से मिले ग्रामीण

न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
जिले के बरवाडीह अंचल अंतर्गत ग्राम गमहरिया टोला पंचायत छिपादोहर के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त के जनतादरबर में मुलाकात कर कथित रूप से गलत तरीके से बनाए गए वनपट्टों को रद्द करने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी दखल-कब्जे वाली जमीन का वनपट्टा दूसरे गांव/टोला के 34 लोगों के नाम पर जारी कर दिया गया है. इनमें दिलीप सिंह, मनरखन सिंह, लोधार सिंह और गोरी सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि पर वर्षों से उनका कब्जा है और वे उसी पर निर्भर होकर जीवन-यापन करते हैं. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर गलत तरीके से जारी किए गए वनपट्टों को निरस्त करने तथा वास्तविक कब्जाधारियों को न्याय दिलाने की मांग की. आवेदन सौंपने वालों में परहिया आदिम जनजाति के नंदीकेश्वर परहिया, सोनू परहिया, उपेंद्र परहिया, सीताराम परह््वववसहित अन्य ग्रामीण शामिल थे. ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाते रहेंगे.