न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में हुए वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है. मृतकों एक परिवार के तीन बच्चे शामिल है. मृतकों में पूरन साव के 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार साव, दुलार साव का 13 वर्षीय पुत्र विष्णुदेव साव, प्रभु साव का 15 वर्षीय पुत्र गजेंद्र साव, बिलोटांड़ गांव नरेश तिवारी के 18 पुत्र कुश कुमार शामिल है. वही घायलों में बिलोटांड़ गांव के गिरिधारी यादव के पुत्र उमेश यादव 17 वर्ष है. इधर इसी थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के टोला तिलयडीह में वज्रपात की घटना में तिलयडीह गांव निवासी संतोष तिवारी 40 वर्ष (पिता बिनोद तिवारी) की मौत हो गयी. वर्ष धान की खेत में बिचड़ा डाल रहा था. इसी दरम्यान वज्रपात की चपेट में आ गया. बेहोशी हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया. इस घटना बांसडीह गांव के टोला चंगचाचो के निवासी सुरेंद्र तिवारी के पुत्र विक्रम तिवारी घायल हो गया. घायल उमेश यादव व विक्रम तिवारी का उपचार जलखरियोडीह स्थित निजी चिकित्सा केंद्र पर करवाया जा रहा है.
घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन कुमार साव, विष्णुदेव कुमार साव, गजेंद्र साव, कुश तिवारी व उमेश यादव पांचों किशोर देवपहाड़ी स्थित गोसांई आहर के पास बैठे हुए थे, इसी दरम्यान वज्रपात की घटना हुई. वज्रपात की चपेट में आने के बाद पांचों मूर्छित होकर गिर गए. इसके बाद पांचों को अस्पताल ले जाया गया. जहां पर चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने देवपहाड़ी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि वज्रपात की आपदा से बचाव से गांव गांव में तड़ित चालक लगवाने की जरूरत है. केंद्र सरकार के द्वारा विद्यालयों में तड़ित चालक लगवाया गया है, उसे भी लोगो चोरी कर लिया है. वही घटना की सूचना पर घटना की सूचना पर खोरीमहुआ के एसडीओ समीर डेनियल खलको, एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. साथ हीं सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
वज्रपात
देवरी थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में हुए वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत
देवरी थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में हुए वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है.