समीक्षा बैठक

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को अंचलाधिकारी लवकेश सिंह की अध्यक्षता में अंचल निरीक्षक अनिल सिंह एवं राजस्व कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश संबंधित राजस्व कर्मियों को दिया.

उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित किसी भी परिवार को सरकारी सहायता से वंचित नहीं होना चाहिए. इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ित परिवारों को चिन्हित करने, स्थल जांच करने और जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई. अंचलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों को लंबित म्यूटेशन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

वहीं, जाति प्रमाण पत्र और स्थानीय प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित आवेदनों पर भी चर्चा की गई. अंचलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण पत्रों का निर्माण अविलंब किया जाए.

उन्होंने राजस्व कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में राजस्व कर्मी अलमुद्दीन अंसारी, विकास वर्मा, अभिषेक कुमार, तनवीर समेत अंचल के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई