निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत रामगढ़ जिले को मॉडल जिला के रूप में विकसित करने की दिशा में आयोजित मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला के उपरांत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने सदर अस्पताल, रामगढ़ का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पंकज कुमार अरोड़ा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, निदेशक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शशि प्रकाश सिंह, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शशि प्रकाश झा, राज्य अभियान निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन दिनेश कुमार यादव, उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज एवं उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत संचालित एवं प्रस्तावित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की संभावनाओं का जायजा लिया.

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य पदाधिकारियों से ABHA ID निर्माण, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, डिजिटल पंजीकरण, मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के सुरक्षित डिजिटल प्रबंधन तथा डिजिटल माध्यम से जांच रिपोर्ट एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली.

डॉ. बर्णवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को केवल डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि तकनीक के माध्यम से मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को मजबूत करना है. उन्होंने सदर अस्पताल रामगढ़ में उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने तथा जहां आवश्यक हो वहां डिजिटल सेवाओं को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने तथा उन्हें ABHA ID के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ को मॉडल जिला बनाने के लिए सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ABDM के विभिन्न घटकों का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है.

इस दौरान डॉ. पंकज कुमार अरोड़ा ने अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक के बेहतर एकीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जिले में डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.*

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली. साथ ही, रामगढ़ को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल जिला के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक समन्वय एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा