चाईबासा इंजीनियरिंग

चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा कृतिका का TCS में चयन, 7 लाख का पैकेज

तीन अन्य छात्रों का लालबाबा समूह में प्लेसमेंट, 2.5 लाख का पैकेज

By Ark Sahuliyar
चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा कृतिका का TCS में चयन, 7 लाख का पैकेज

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए गर्व का पल. यहां की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा की तृतीय वर्ष की छात्रा कृतिका कुमारी का चयन देश की जानी-मानी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में हुआ है.

डिजिटल प्रोफाइल में मिला मौका
कृतिका का चयन टीसीएस की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के जरिए हुआ. यह परीक्षा प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी. कंपनी ने उन्हें डिजिटल श्रेणी के पद के लिए चुना है. प्लेसमेंट के तहत उन्हें सालाना 7 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा.

लालबाबा समूह में 3 छात्रों का चयन
कॉलेज के 2026 बैच के तीन अन्य विद्यार्थियों को भी रोजगार मिला है. यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के अभिषेक मुंडा, शिवम कुमार और सौरव मिश्रा का चयन लालबाबा इंजीनियरिंग समूह में हुआ है. तीनों को सालाना 2.5 लाख रुपये के पैकेज पर नियुक्त किया गया है.

कॉलेज प्रशासन ने दी बधाई
चयनित छात्रों को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डी. राहा ने शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा कि चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज अपने छात्रों को प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रहा है. संस्थान का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी जगह बनाएं.प्राचार्य ने कहा कि कृतिका और अन्य छात्रों की सफलता कॉलेज के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी. कॉलेज आने वाले समय में स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और कैंपस ड्राइव को और मजबूत करेगा, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के छात्र भी बड़ी कंपनियों तक पहुंच सकें.कृतिका की इस उपलब्धि से पूरे कोल्हान क्षेत्र में खुशी का माहौल है. शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.