विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), रांची की टीम ने चौपारण में बड़ी कार्रवाई की है. एनसीबी ने चौपारण पुलिस के सहयोग से चतरा मोड़ से राहुल राणा नामक युवक को हिरासत में लिया है. कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
सूत्रों के अनुसार, एनसीबी की यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई. हिरासत में लिए गए युवक के पास से मादक पदार्थों की पैकिंग और मिलावट में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि पूर्व में चौपारण से ही गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. उसी से मिली जानकारी पर टीम ने चतरा मोड़ पर छापेमारी कर राहुल राणा को पकड़ा.
वहीं सूत्रों का दावा है कि बरही से लेकर जीटी रोड पर सियरकोनी तक होटलों की आड़ में अफीम डोडा की तस्करी का गोरखधंधा चल रहा है. एनसीबी की टीम इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई है. जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
NCB की बड़ी कार्रवाई
चौपारण में NCB की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), रांची की टीम ने चौपारण में बड़ी कार्रवाई की है.