केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

झारखंड सरकार ने IPS अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर किया विरमित

IPS चंदन कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत CISF में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है.

By Ark Sahuliyar
झारखंड सरकार ने IPS अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर किया विरमित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी चंदन कुमार झा (2011 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर योगदान देने के लिए विरमित कर दिया है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची द्वारा अधिसूचना संख्या-3119/सी., दिनांक 21 जुलाई 2026 जारी की गई है. यह निर्णय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पत्रांक 1-21017/01/2026-IPS.III, दिनांक 1 जून 2026 के आलोक में लिया गया है.

अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड, रांची में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत चंदन कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत CISF में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्हें अपने वर्तमान पद का प्रभार त्याग करने की तिथि से विरमित माना जाएगा. जारी गत्यादेश के अनुसार, संबंधित अधिकारी को सीआईएसएफ में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर शीघ्र योगदान देने के लिए औपचारिक रूप से विरमित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- जेपीएससी कार्यालय घेराव कार्यक्रम में भाजयुमो ने दिखाई ताकत