साइकिल का वितरण

देवघर प्रखंड के अंधरीगादर में विधायक ने छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल का वितरण

देवघर प्रखंड क्षेत्र के अंधरीगादर में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

By Ark Sahuliyar
देवघर प्रखंड के अंधरीगादर में विधायक ने छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल का वितरण

शुभेंदु गुप्त/न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क:
देवघर प्रखंड क्षेत्र के अंधरीगादर में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश पासवान मौजूद रहे. उनके कर-कमलों द्वारा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण इलाकों में दूरी की वजह से किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं आनी चाहिए. यह साइकिल वितरण योजना बच्चों के स्कूल आने-जाने के सफर को आसान बनाएगी और उनके समय की बचत करेगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे.

इसके अलावा विधायक ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूरी लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, स्कूली शिक्षक, भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे. सभी ग्रामीणों और बच्चों ने इस कल्याणकारी पहल के लिए माननीय विधायक और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.