kelas beneficial but caution advised

Kela (muskmelon) is praised for its ease in consumption and health benefits, but doctors warn specific groups to avoid it

Muskmelons (*kela*) are valued for their energy-boosting nutrients like fiber and potassium but must be consumed cautiously by individuals with kidney issues. Diabetics should limit intake due to low glycemic load, while healthy individuals may enjoy up to 1–2 pieces daily.

Kela (muskmelon) is praised for its ease in consumption and health benefits, but doctors warn specific groups to avoid it

केला किसे नहीं खाना चाहिए

केला सभी सीजन में आसानी से मिलने वाला फल है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को केले का स्वाद पसंद आता है। भूख मिटाने और शरीर को एनर्जी देने के लिए केला अच्छा फल माना जाता है। केला खाते ही शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। लेकिन क्या केला सभी खा सकते हैं। एम्स ट्रेंड जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने बताया कुछ लोगों को केला खाने से बचना चाहिए। 

डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने बताया कि केला को आप कैसे भी खा सकते हैं। रोज 1-2 केला खाने से शरीर को अच्छा पोषण मिल जाता है। केला खाने से शरीर को फाइबर और पोटैशियम मिलता है। 1 केला में करीब 400 mg पोटैशियम होता है। पोटैशियम आपकी मसल्स के लिए और नर्व्स के लिए के लिए बहुत जरूरी है।

केला किसे नहीं खाना चाहिए?

हां लेकिन किडनी के मरीजों को केला खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनके शरीर में पहले से ही पोटैशियम का लेवल हाई होता है। इनकी किडनी पोटैशियम फिल्टर नहीं कर पाती है। ऐसे में केला और नारियल पानी इन लोगों को नहीं पीना चाहिए। आपको अपने पोटैशियम लेवल को मॉनिटर भी करना होता है। लेकिन जिन लोगों को किडनी की समस्या नहीं है वो केला खा सकते हैं। 

क्या डायबिटीज में केला खा सकते हैं?

अगर आपको डायबिटीज भी है तो भी 1 केला खा सकते हैं। क्योंकि केले का ग्लाइसेमिक लोड कम होता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है तो इससे कुछ देर के लिए शुगर बढ़ता है, लेकिन लगातार शुगर हाई नहीं रहता है। अगर आपका शुगर बहुत ज्यादा हाई है और कंट्रोल से बाहर है तो आपको डॉक्टर की बताई डाइट लेनी चाहिए और केला खाने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आपकी शुगर कंट्रोल है तो आप 1 छोटा केला खा सकते हैं।