स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

Refreshing Cucumber Kadhi Recipe

स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

Learn how to make Cucumber Kadhi, a refreshing and healthy dish ideal for hot weather, featuring ingredients like cucumber, besan, and spices.

 स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें

क्या आपने कभी खीरे की कढ़ी बनाई, जानिए हेल्दी, टेस्टी कढ़ी बनाने की रेसिपी। |

Tasty Healthy Cucumber Kadhi: गर्मियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में चटपटी चीजें खाने का ज्यादा मन करता है। विंध्य क्षेत्र में इस दौरान कढ़ी बहुत बनाई जाती है। लेकिन ज्यादातर लोग कढ़ी में पकोड़े डालते हैं। लेकिन आज में एक अलग तरह की कढ़ी की रेसिपी बताऊंगी, जो खाने में टेस्टी और हेल्दी होती है।

क्या आपने कभी खीरे की कड़ी खाई है, अगर नहीं खाई है तो हम बताते हैं कैसे खीरे की हेल्दी और टेस्टी कढ़ी बना सकते हैं।

खीरे की कढ़ी बनाने के लिए सामग्री

जीरा, राई, हींग, हरी मिर् या लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता, हल्दी, लहसुन, बेसन और दही या मही कुछ भी ले सकते हैं। स्वादनुसार नमक और थोड़ा पानी। 

ऐसे बनाएं

सबसे पहले कढ़ाई को गैस पर चढ़ाए। गर्म तेल में दो-तीन हरी मिर्ची, राई , कढ़ी पत्ता, जीरा, मेथी और लहसुन डालकर थोड़ा भूने। वहीं एक बाउल में बेसन और छाछ निकाले फिर दोनों को अच्छे से फेट लें। बेसन उसमें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। फिर जब मसाला भुन जाए तो उस घोल को कढ़ाई पर धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा करके डाले फिर चलाएं, जिससे कढ़ी फटे न सके। फिर जब तक उबाल न आएं तब तक चलाते रहें, जिससे गुल्ठी न बने। 

फिर गैस धीमा कर दें और पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें। फिर नमक डाले और कदूकस किए हुआ क्वाटिटी के मुताबिक खीरा डाल दें। आप चाहें तो छोटे- छोटे खीरे के टुकड़े डाल सकते हैं। आपकी कढ़ी तैयार। अब गैस बंद कर दे।

रोटी, पुड़ी और चावल में खाएं

कढ़ी को आप रोटी, पुड़ी, चावल में खा सकते हैं। क्योकि यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। और चावल के साथ तो बहुत ही टेस्टी लगती है।

आप इसे समोसे, कचौड़ी, आलू पराठे के साथ भी खा सकते हैं। गर्मियों में ऐसी कढ़ी खाने से पेट में ठंडक महसूस होती है।

 

संबंधित सामग्री

क्या आपने कभी आम की कढ़ी खाई हैं? इस तरह बनाए टेस्टी कढ़ी..

लाइफ स्टाइल

क्या आपने कभी आम की कढ़ी खाई हैं? इस तरह बनाए टेस्टी कढ़ी..

Discover the unique 'Mango Curry' by Chef Ranveer Brar, blending yogurt, coconut milk, and spices for a royal taste this summer.

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

लाइफ स्टाइल

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

A South Indian cooking expert shares a nutritious recipe for Protein Dosa, ideal for fitness enthusiasts and busy mornings.