Side Effect Of Tomato Ketchup: अगर आप भी हर रोज खाते है टोमैटो कैचअप, तो हो जाएं सावधान!

side-effects-of-tomato-ketchup-daily-consumption-health-risks

Side Effect Of Tomato Ketchup: अगर आप भी हर रोज खाते है टोमैटो कैचअप, तो हो जाएं सावधान!

side effect of tomato ketchup अगर आप भी हर रोज खाते है टोमैटो कैचअप तो हो जाएं सावधान

Side Effect Of Tomato Ketchup: टमाटर से बना होने के कारण टोमैटो केचप को हम अक्सर हेल्दी मान लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके लेबल को ध्यान से पढ़ा है? बर्गर, सैंडविच, पराठा या फ्रेंच फ्राइज – लगभग हर फास्ट फूड के साथ इस्तेमाल होने वाला केचप स्वाद को तो बढ़ा देता है, लेकिन जब इसका रोजाना सेवन किया जाए, तो यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से बीमार बनाने लगता है। Read More: Pitta Dosha Home Remedies: शरीर में क्यों बढ़ता है पित्त दोष? जानें लक्षण और असरदार घरेलू उपाय! बाजार में मिलने वाले अधिकांश केचप ब्रांड्स प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें चीनी, नमक, सिरका, आर्टिफिशियल रंग और प्रिजर्वेटिव्स की भरमार होती है। अगर आप भी रोजाना केचप का सेवन कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानें – रोज केचप खाने के 5 बड़े नुकसान और इससे बचने के तरीके।

Side Effect Of Tomato Ketchup: नमक की अधिकता से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर...

केचप में सोडियम यानी नमक की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। एक टेबलस्पून केचप में औसतन 150 से 200 mg सोडियम होता है। अगर आप रोजाना 3-4 चम्मच केचप खाते हैं तो यह शरीर में अनावश्यक नमक की मात्रा बढ़ा देता है।

नुकसान

1. हाई ब्लड प्रेशर (BP) के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक। 2. हार्ट पर प्रेशर बढ़ सकता है। 3. किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।

Side Effect Of Tomato Ketchup: अत्यधिक चीनी से बढ़ता है मोटापा और डायबिटीज का खतरा...

बाजार में मिलने वाले अधिकांश टमाटर केचप में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक सामान्य टीस्पून (1 चम्मच) केचप में 4-5 ग्राम चीनी होती है, और जब आप इसे एक बार में कई चम्मच खाते हैं तो शरीर में अतिरिक्त शुगर जमा होती जाती है।

नुकसान

1. इससे शरीर में फैट बढ़ता है और मोटापा आने लगता है। 2. इंसुलिन रेसिस्टेंस की स्थिति पैदा हो सकती है जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। 3. बच्चों में भी जल्दी मोटापा और एनर्जी क्रैश देखने को मिलता है।

प्रिजर्वेटिव्स और रंग से हो सकती है एलर्जी और पाचन की समस्या...

अधिकतर कमर्शियल केचप में सोडियम बेंजोएट जैसे प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर का उपयोग होता है। ये केमिकल्स शरीर में एलर्जी, गैस, एसिडिटी और अन्य दिक्कतें पैदा कर सकते हैं।

नुकसान

1. सिर दर्द, पेट दर्द। 2. आंतों में सूजन। 3. बच्चों में हाइपरएक्टिविटी और नींद की समस्या। 4. स्किन एलर्जी और रैशेज.

Side Effect Of Tomato Ketchup: एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं...

केचप में सिरका और सिट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह काफी एसिडिक बन जाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए खतरनाक होता है जिन्हें पहले से ही गैस, एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या रहती है।

लक्षण

1. पेट में जलन। 2. उल्टी जैसा एहसास। 3. डकार और हार्टबर्न।

4. अपच और गैस। टमाटर की मात्रा कम...

यह बात जानकर हैरानी होगी कि बहुत से केचप ब्रांड्स में असली टमाटर की मात्रा बहुत कम होती है। इनकी जगह कॉर्न सिरप, फूड कलरिंग और अन्य फ्लेवरिंग एजेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। आपको टमाटर के फायदों की बजाय केवल खाली कैलोरीज मिलती हैं, इससे पोषण कम और नुकसान ज्यादा होता है। और शरीर को आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिलते।

Side Effect Of Tomato Ketchup: केचप के सेवन से बचने के उपाय...

होममेड केचप का करें इस्तेमाल - ताजा टमाटर, थोड़ा सा गुड़, नींबू, जीरा और सेंधा नमक मिलाकर हेल्दी केचप घर पर बना सकते हैं।

लेबल पढ़ें -

अगर बाजार से खरीद रहे हैं तो 'लो-शुगर', 'लो-सोडियम' और 'नो प्रिजर्वेटिव' विकल्प चुनें।

सीमित मात्रा में सेवन करें...

केचप को डेली डाइट में शामिल ना करें। कभी-कभी स्वाद के लिए सीमित मात्रा में खाएं।

तले हुए खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं...

फ्राई या फास्ट फूड के साथ केचप खाना दोहरा नुकसान देता है – तला हुआ खाना और प्रोसेस्ड केचप दोनों साथ में पाचन को बिगाड़ सकते हैं।        

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।