बच्चा बोरवेल में गिरा

अंबाला में 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हरियाणा के अंबाला में एक 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। NDRF और आर्मी द्वारा बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अंबाला में 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बच्चा बोरवेल में गिरा

हरियाणा के अंबाला में सुबह करीब 7 बजे 4 साल का बच्चा 220 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। धन्यौड़ा गांव निवासी निर्भय अपने पिता के साथ खेत पर दादा को खाना देने गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही DC अजय सिंह तोमर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कैमरे से तलाशी

बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए NDRF, SDRF और सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई से पानी शुरू हो रहा है, जिससे बच्चे की स्थिति का पता लगाने में मुश्किल आ रही है। अंदर की स्थिति देखने के लिए रस्सी के सहारे अंडरवॉटर कैमरे उतारे गए। फिलहाल बच्चे की स्थिति के बारे में स्पष्ट रूप नहीं पता लगा है। 

पैर फिसलने से हुआ हादसा

पिता मनजीत ने बताया कि निर्भय कुछ देर वहीं खेलने लगा। खेलते-खेलते वो कुछ दूरी पर चला गया। वहां खुला बेरवेल देखकर निर्भय उसमें मिट्ठी फेंकने लगा। नीचे गहराई से आवाज आ रही थी, तो उसने नीचे झांककर देखा तो बोरवेल के पास मिट्टी भी गीली थी। शायद इसी दौरान पांव फिसला और झांकते वक्त वो बोरवेल में ही गिर गया। 

NDRF-आर्मी रेस्क्यू में लगी

इस दौरान जोर की आवाज आई तो दादा व पिता का ध्यान इस तरफ गया। वो तुरंत बोरवेल के पास गए और आवाज लगाई। दादा, पिता और आसपास के लोगों ने पहले खुद ही हाथ-पांव मारे। कुछ नहीं सूझा तो करीब साढ़े 7 बजे डायल 112 पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी। तब तक पिता और दादा बोरवेल के पास खड़े रोते-चिल्लाते रहे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी इसके बाद NDRF व आर्मी को मदद के लिए बुलाया गया।

संबंधित सामग्री

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

फ्रांस में 117 किमी/घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

फ्रांस में 117 किमी/घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

फ्रांस में आए शक्तिशाली टॉरनेडो से 41 लोग घायल हो गए और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए। परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं, और राहत कार्य जारी है।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026