बम की धमकियां जारी

चंडीगढ़ के स्कूल और हरियाणा के CM को बम से उड़ाने की धमकी, शाह भी निशाने पर

चंडीगढ़ और हरियाणा में स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं। पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

चंडीगढ़ के स्कूल और हरियाणा के CM को बम से उड़ाने की धमकी, शाह भी निशाने पर

बम की धमकियां जारी

पंजाब और हरियाणा में लगाता बम की धमकियां दी जा रही है। आज फिर से चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा CM नायब सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी आई है। यह धमकी E-mail पर आई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। चंडीगढ़ के स्कूल आज ही गर्मी की छुटि्टयों के बाद खुले थे। इसके बाद यह मेल आई है। पहले चंडीगढ़ सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी भरा मेल मिला।

स्कूलों को मिली धमकी

इसके बाद एक-एक कर सेक्टर-37B और 37D के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-38 के विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 के सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-40 के DPS तथा सेक्टर-9 के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना मिली।

शाह भी निशाने पर

E-Mail में कहा कि बम धमाके, ID ड्रोन। चंडीगढ़ के सारे स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे, जबकि CM सैनी हरियाणा आफिस दोपहर 3.11 बजे का समय दिया है। वहीं, एक दिलचस्प बात यह है कि इस बार यह धमकी मेल जीमेल से नहीं, जबकि रेडिफमेल से आई। ई-मेल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही दावा किया गया कि रेलवे ट्रैक भी उनके निशाने पर हैं। लोगों से रेल यात्रा न करने और 15 अगस्त को अपने बच्चों को परेड में नहीं भेजने की भी धमकी दी गई है। 

पहले भी CM को मिली धमकी

इससे पहले भी पंजाब के CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। साथ ही स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को उड़ाने की बात भी कही गई। हालांकि सभी धमकियां झूठी निकली, लेकिन पुलिस अलर्ट पर है और लगातार तलाशी अभियान चला रही है। राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। और मेल भेजने वाले की तलाश जारी है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026