बांग्लादेश में 15 दिन में चौथे हिंदू की मौत: हमले के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

bangladesh-hindu-killed-15-days-fourth-case-violence

बांग्लादेश में 15 दिन में चौथे हिंदू की मौत: हमले के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

बांग्लादेश में 15 दिन में चौथे हिंदू की मौत हमले के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, बीते 15 दिनों में चौथे हिंदू नागरिक की मौत ने एक बार फिर हालात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं 50 वर्षीय कारोबारी खोकन चंद्र दास पर 31 दिसंबर को हमला हुआ था, वह शरियतपुर जिले के दामुद्या इलाके में केउरभांगा बाजार के पास अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर घात लगाकर हमला किया गया । Read More:- World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार! Bangladesh Hindu killing, Bangladesh violence news, Hindu minority attack Bangladesh, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला, Bangladesh latest violence, minority safety Bangladesh स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से घायल कर दिया, इसके बाद आग लगने की वजह से उनकी हालत और गंभीर हो गई. जान बचाने की कोशिश में खोकन पास के तालाब की ओर भागे जहां आसपास के लोगों ने शोर मचाया  इसी अफरा-तफरी में हमलावर मौके से फरार हो गए।

इलाज चला, लेकिन जान नहीं बची

घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें तुरंत शरियतपुर सदर अस्पताल ले गए, हालत बिगड़ने पर उन्हें ढाका रेफर किया गया  जहां तीन दिनों तक इलाज चला. डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद शनिवार को उनकी मौत हो गई. अस्पताल सूत्रों का कहना है कि चोटें और जलने की वजह से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा था जिससे उबर पाना मुश्किल हो गया ।

15 दिन, 4 मौतें: बढ़ती चिंता

खोकन चंद्र दास की मौत कोई अकेली घटना नहीं है। बीते दो हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के चार लोगों की हत्या हो चुकी हैहालिया घटनाओं पर एक नजर डालें तो 18 दिसंबर: दीपू चंद्र दास की हत्या,24 दिसंबर: 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या, 29 दिसंबर: मैमनसिंह जिले में कपड़ा फैक्ट्री कर्मचारी बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या और खोकन चंद्र दास पर 31 दिसंबर हमला, 4 जनवरी मौत. इन घटनाओं ने न सिर्फ स्थानीय हिंदू समुदाय में डर का माहौल पैदा किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।