Chhattisgarh Political News: छत्तीसगढ़ में आज नड्डा और खरगे

chhattisgarh-politics-jp-nadda-mallikarjun-kharge-rally-training

Chhattisgarh Political News: छत्तीसगढ़ में आज नड्डा और खरगे

chhattisgarh political news छत्तीसगढ़ में आज नड्डा और खरगे

chhattisgarh politics jp nadda mallikarjun kharge rally training: छत्तीसगढ़ बना राजनीति का अखाड़ा

chhattisgarh politics jp nadda mallikarjun kharge rally training: छत्तीसगढ़ की सियासत में आज बड़ा हलचल नजर आने वाला है। राज्य में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी से सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरगुजा जिले के मैनपाट में पार्टी के सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज करेंगे, तो दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजधानी रायपुर में कांग्रेस की बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी की अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे।

भाजपा के मिशन ‘विकसित छत्तीसगढ़’ पर फोकस

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में मिशन मोड पर तैयारियों को तेज कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सरगुजा के मैनपाट में सोमवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के सांसदों और विधायकों को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार देर शाम रायपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से चर्चा में कहा, “यह प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। शिविर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे।”

कांग्रेस के लिए अहम है रायपुर की सभा

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को रायपुर में कांग्रेस की ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस का यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में रखा गया।पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, इस जनसभा के जरिए कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को डीएपी खाद की किल्लत, किसानों की समस्याएं, बढ़ते अपराध और शराब के अवैध कारोबार जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगी। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता के पहुंचने की उम्मीद है।

खरगे की बैठकें भी होंगी अहम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम सिर्फ जनसभा तक सीमित नहीं रहेगा। जनसभा के बाद वे शाम चार बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति की विस्तारित बैठक में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर मंथन होगा।

भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक तरफ भाजपा अपने सांसदों और विधायकों को सांगठनिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है, तो वहीं कांग्रेस जनता के बीच जाकर सीधे संवाद स्थापित करने और मुद्दों को गरमाने की रणनीति पर काम कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों ही दलों के बड़े नेताओं का एक ही दिन छत्तीसगढ़ में रहना आने वाले समय में सियासी घमासान को और तेज करेगा।

बारिश ने कांग्रेस की तैयारियों में डाला खलल

हालांकि कांग्रेस के कार्यक्रम पर मौसम ने कुछ असर डाला है। रायपुर में सोमवार सुबह से ही बारिश के कारण साइंस कॉलेज मैदान में पानी भर गया। डोम के अंदर भी पानी टपकने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि बारिश थमने के बाद कार्यकर्ताओं और आम जनता का सभा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है।कांग्रेस का दावा है कि बारिश के बावजूद सभा में भारी भीड़ उमड़ेगी और पार्टी का संदेश जनता तक जरूर पहुंचेगा।

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

Read More :-ICAI ने CA फाउंडेशन, इंटर, और फाइनल रिजल्ट घोषित किया: 50% वाले पास

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।