Colombia Plane Crash: भारत के बाद कोलंबिया में हुआ प्लेन क्रैश, 15 की मौत!

colombia-plane-crash-news

Colombia Plane Crash: भारत के बाद कोलंबिया में हुआ प्लेन क्रैश, 15 की मौत!

colombia plane crash भारत के बाद कोलंबिया में हुआ प्लेन क्रैश 15 की मौत

प्लेन क्रैश में 15 की मौत रिपोर्ट के मुताबिक, विमान कुकुटा से उड़ान भरने के बाद ओकाना जा रहा था। तभी टेकऑफ के कुछ देर बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। इस घटना की पुष्टि सरकारी और एयरलाइन अधिकारियों ने की है। उन्होंने बताया कि, दुर्घटनाग्रस्त विमान Beechcraft 1900D था, जिसमें 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे के दौरान सभी की मौत हो गई।

कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी ने जांच शुरू की

यह कमर्शियल जेट कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा के पास 15 लोगों को ले जा रहा था, जो कि लापता हो गया था। कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और राज्य एयरलाइन SATENA के मुताबिक, विमान का आखिरी रडार संपर्क ‘कैटटुम्बो’ (Catatumbo) क्षेत्र में पाया गया था। इसके बाद उस प्लेन की तलाश शुरु की गई। बता दें कि, फ्लाइट NSE 8849 ने 28 जनवरी की सुबह 11:42 बजे कुकुटा से उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से मात्र 11 मिनट पहले संपर्क टूट गया था। तालाशी के दौरान विमान का मलबा दुर्गम और पहाड़ी इलाके कैटटुम्बो में मिला। यह क्षेत्र खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के लिए मशहूर है। कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के मलबे की जांच कर दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रे ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्विट करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि- “मुझे इन मौतों का गहरा दुख है। उनके परिवारों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। मृतकों की सूची में कोलंबिया के चैंबर ऑफ डेप्युटीज़ के सदस्य, 36 साल के प्रतिनिधि डायोजेन्स क्विंटरो और आने वाले चुनावों के उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो शामिल हैं।"     Also Read - NCC पीएम रैली में भावुक हुए मोदी, अजित पवार को दी श्रद्धांजलि 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।