दार्जिलिंग में कहर: लैंडस्लाइड से 28 की मौत, हजारों टूरिस्ट फंसे

darjeeling-landslide-death-toll-tourists-stranded-vaishno-devi-cancelled

दार्जिलिंग में कहर: लैंडस्लाइड से 28 की मौत, हजारों टूरिस्ट फंसे

दार्जिलिंग में कहर लैंडस्लाइड से 28 की मौत हजारों टूरिस्ट फंसे

हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी, वैष्णो देवी यात्रा बंद!

darjeeling-landslide-death-toll-tourists-stranded-vaishno-devi-cancelled

पर्यटकों की हँसी चीखों में बदल गई... गांव के घर मलबे में दब गए... और पहाड़ों की ख़ूबसूरती अब डर में बदल गई है। रविवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आसमान से आई बारिश ज़िंदगी को तबाही में बदल गई। अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 7 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग लापता हैं, और हज़ारों पर्यटक पहाड़ियों में फंसे हुए हैं।

 कटी सड़कें, ढहे पुल, टूटा संपर्क

  • दार्जिलिंग-कर्सियांग हाइवे पूरी तरह तबाह।

  • मिरिक और दूधिया के पास लोहे का पुल ढहा, जिससे सिलीगुड़ी का वैकल्पिक रास्ता बंद हो गया।

  • रेल ट्रैक डूबे, कई ट्रेनें रद्द।

  • चाय के बागान डूब गए, ग्रामीणों का संपर्क कट गया।

इतनी भयानक बारिश 1998 के बाद पहली बार देखी गई 24 घंटे में 16 इंच पानी गिरा।

 मौसम विभाग का अलर्ट

darjeeling-landslide-death-toll-tourists-stranded-vaishno-devi-cancelled

मंगलवार तक भारी बारिश का अनुमान। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में लैंडस्लाइड का खतरा बरकरार। NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन मौसम मुश्किलें बढ़ा रहा है।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

 हजारों टूरिस्ट फंसे, होटल्स में पानी, राशन खत्म

दार्जिलिंग में मौजूद सैलानी अब घरों को लौटने की नहीं, जिंदा रहने की दुआ मांग रहे हैं। होटल्स में पानी भर गया है। मोबाइल नेटवर्क कमजोर या पूरी तरह बंद। खाने-पीने का सामान तेजी से खत्म हो रहा है।

 जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन बंद

इधर, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण 6 और 7 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद। वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए रद्द। बांदीपुरा के राजदान टॉप पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

darjeeling-landslide-death-toll-tourists-stranded-vaishno-devi-cancelled

 हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी — 20 दिन पहले!

लाहौल-स्पीति, मनाली, चंबा, धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं। रोहतांग दर्रे से ट्रैफिक बंद — फिसलन के कारण खतरा। तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट। ऑरेंज अलर्ट जारी: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी।

 देशभर में असर: मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा भी पानी-पानी

darjeeling-landslide-death-toll-tourists-stranded-vaishno-devi-cancelled

मध्य प्रदेश

भोपाल, रायसेन समेत 20 जिलों में बारिश। डैम के गेट खोले गए।

राजस्थान

जयपुर, श्रीगंगानगर में ओले और तेज बारिश। 9 जिलों में अलर्ट।

हरियाणा

हिसार में अस्पतालों तक में पानी भर गया। 11 जिलों में रेड अलर्ट।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।